'संसद-विधानसभा में महिलाओं को जल्द मिलेगा पर्याप्त प्रतिनिधित्व', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा बयान
Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में संसद और विधानसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संविधान में संशोधन के साथ महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा।
उपराष्ट्रपति धनखड़ जयपुर में महारानी महाविद्यालय के एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं, जब महिलाओं को संवैधानिक संशोधन के जरिए संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।

सोमवार को जयपुर में महारानी महाविद्यालय की छात्राओं के साथ 'राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी' विषय पर संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की बात कही।
अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, "जहां तक संविधान का सवाल है, मैं चाहता हूं कि आप लड़कियां ध्यान दें - पंचायतों और नगर पालिकाओं में - सभी चुनावों में लड़कियों और महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण मिलता है। यह आरक्षण बहुत महत्वपूर्ण है।"
वहीं उन्होंने आगे संकेत देते हुए कहा कि मैं आपको बता सकता हूं कि वह दिन दूर नहीं जब भारत में संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को संविधान में उचित संशोधन के साथ पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा। हम 2047 तक एक वैश्विक शक्ति बन जाएंगे लेकिन अगर यह आरक्षण जल्दी हो गया तो हम 2047 से पहले ही नंबर 1 हो जाएंगे।
इसी के साथ उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को राष्ट्र के विकास में योगदान देना होगा क्योंकि वे "इसमें 50 प्रतिशत" हैं। वहीं छात्राओं को संदेश देते हुए उपराष्ट्रपति में कहा, "कभी भी तनाव में ना रहें। यदि आपके पास कोई अच्छा विचार आता है, तो उसे अपने दिमाग में ना रखें, उस पर अमल करें, असफल होने से ना डरें। कोई भी पहली बार चंद्रमा तक पहुंचने में कामयाब नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications