Vice President Election से पहले INDIA ब्लॉक को झटका, तीन बड़ी पार्टियां वोटिंग में नहीं लेंगी हिस्सा
BJD-BRS Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सियासी परिदृश्य बेहद दिलचस्प हो गया है। आज यानी 9 सितंबर को एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने हैं।
लेकिन असली मोड़ तब आया जब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी, अकाली दल और तेलंगाना की बीआरएस ने मतदान से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया। इन दोनों दलों के फैसले ने न सिर्फ चुनावी समीकरण बदल दिए हैं, बल्कि परिणाम को लेकर सियासी अटकलें भी और तेज कर दी हैं।

NDA को बढ़त, INDIA ब्लॉक को झटका
संसद के संयुक्त सदनों में एनडीए के पास पहले से ही मजबूत संख्या है। लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर एनडीए के पास करीब 425 सांसद हैं। YSRCP और कुछ अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से यह संख्या 436 तक पहुंच सकती है। वहीं INDIA ब्लॉक अपने उम्मीदवार रेड्डी को जिताने की कोशिश में जुटा है, लेकिन BJD और BRS के बाहर रहने से विपक्ष की ताकत और कमजोर होती दिख रही है।
जीत के लिए कितने वोट चाहिए?
उपराष्ट्रपति चुनाव में केवल संसद के सदस्य ही मतदान करते हैं। यानी लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट डालते हैं।
- लोकसभा में कुल सदस्य: 542
- राज्यसभा में कुल सदस्य: 239
- कुल मिलाकर 781 सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे।
जीत के लिए उम्मीदवार को साधारण बहुमत की जरूरत होती है। यानी आधे से अधिक वोट चाहिए। इसका मतलब है कि 391 वोट हासिल करने वाला उम्मीदवार उपराष्ट्रपति चुनाव जीत जाएगा।
गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग की आशंका
चुनाव कल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और गिनती उसी दिन शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी। यह चुनाव गुप्त मतदान से होगा, ऐसे में क्रॉस वोटिंग की आशंका हमेशा बनी रहती है। लेकिन समीकरण साफ बताते हैं कि BJD और BRS के वोटिंग से बाहर रहने का सीधा असर एनडीए के पक्ष में जाएगा और जीत का अंतर और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Vice Presidential Election 2025: क्या MVA में पड़ जाएगी फूट, उद्धव ठाकरे और शरद पवार किसका देंगे साथ?
YSRCP का समर्थन NDA के लिए वरदान
वाईएस जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP ने NDA को समर्थन देकर उसके वोट बैंक को और मजबूत कर दिया है। YSRCP के पास संसद में अच्छी-खासी संख्या है और इन वोटों से NDA का बहुमत का आंकड़ा और पक्का हो गया है।
AAP सांसद स्वाति मालीवाल भी दे सकती हैं वोट
AAP पहले से ही विपक्षी INDIA ब्लॉक के साथ खड़ी दिखाई देती रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल एनडीए उम्मीदवार को वोट दे सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह विपक्षी खेमे के लिए बड़ा झटका साबित होगा और NDA का पलड़ा और भारी हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications