वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नौसेना के अगले अध्यक्ष

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी देश के अगले नौसेना चीफ होंगे। मौजूदा समय में दिनेश त्रिपाणी नौसेना के उपाध्यक्ष हैं और उन्होंने कई अहम असाइनमेंट पिछले 40 साल के लंबे करियर में पूरे किए हैं।

दिनेश त्रिपाठी नौसेना के अध्यक्ष का पदभार 30 अप्रैल को ग्रहण करेंगे। इससे पहले दिनेश त्रिपाठी ने वेस्टर्न नेवल कमांड में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला था।

dinesh tripathi

मौजूदा नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार की जगह दिनेश त्रिपाठी कार्यभार संभालेंगे। आर हरि कुमार का कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। दिनेश त्रिपाठी जुलाई 1985 को नौसेना में कमीशन हुए थे।

दिनेश त्रिपाठी कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने आईएनएस किर्च और आईएनएस त्रिशूल को कमांड किया है। इसके अलावा कई अहम प्रोजेक्ट पर भी उन्होंने कार्य किया है।

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 को हुआ था। 1 जुलाई 1985 को वह भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त हुए थे। उनका 39 वर्षों का लंबा अनुभव नौसेना में है। उनकी विशिष्ट सेवा नौसेना में रही है। इससे पहले दिनेश त्रिपाठी ने पश्चिमी नौसेना के कमान के फ्लैग ऑफिसर के कमांडिंग इन चीफ के तौर पर अपनी सेवाएं दी।

दिनेश त्रिपाठी ने अपनी पढ़ाई रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से की है। इसके साथ ही वह वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेट स्टाफ कॉलेज में भी कोर्स कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+