दिल्ली में VHP ने मुनव्वर फारूकी के शो का किया विरोध, पुलिस से की रद्द कराने की मांग
नई दिल्ली, 25 अगस्त: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के दिल्ली में होने वाले पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। विहिप(विश्व हिंदू परिषद) ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर रहा है कि, दिल्ली में होने वाले मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करें। ऐसा न हुआ तो विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले मुंबई में मुनव्वर फारुखी के शो को कैंसिल कर दिया गया था।

विहिप ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर 28 अगस्त को दिल्ली में होने वाले मुनव्वर फारूकी के शो को रद्द करने की मांग करते हुए आगे कहा कि मुनव्वर फारुखी नाम का एक कलाकार सिविक सेंटर के केदारनाथ स्टेडियम में 28 अगस्त को एक शो आयोजित कर रहा है। यह व्यक्ति अपने में हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाता है, जिसके कारण अभी भाग्य नगर में सांप्रदायिक तनाव भड़क गया था। मेरा आपसे निवेदन है कि, इस शो को तुरंत रद्द करें। अन्यथा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो का विरोध और प्रदर्शन करेंगे।
विहिप की ओर से ये पत्र दिल्ली के प्रांत मंत्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता की ओर से जारी किया गया है। मुनव्वर फारूकी का कार्यक्रम केदारनाथ साहनी आडिटोरियम में 28 अगस्त को होना है।
वहीं हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने पत्र में लिखा है कि हिंदू विरोधी मुनव्वर फारुकी लगातार हिंदू देवी-देवताओं व सनातन धर्म के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते रहता है, जिसके कारण जिसके कारण उसके खिलाफ कई राज्यों में मामले दर्ज है। इसके कारण राज्यों में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उसके कार्यक्रम को स्थगित किया जाए।
मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी मूल रूप से गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हैं। उनके ऊपर पहले भी कई बार हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगते रहे हैं जिनके चलते कथित तौर पर फारुकी पर पहले भी मामला दर्ज हो चुका है। फिलहाल वे मुंबई में रहते हैं और देश के कई शहरों में अबतक स्टैंड अप शो कर चुके हैं। पिछले साल जनवरी में मुनव्वर फारूकी का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब उन्हें हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर इंदौर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications