विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल का निधन
नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल का निधन हो गया है।सिंघल करीब 20 वर्षों तक वहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उससे पहले उन्होंने कई पदों पर संगठन को अपनी सेवाएं दीं।

पिछले कुछ महीनों से वो बहुत बीमार चल रहे थे। इतने बीमार कि चल-फिर भी नहीं पाते थे। उनका निधन मेदांता अस्पताल में मंगलवार की दोपहर को हुआ।
अशोक सिंघल विहिप की पहली धर्म संसद के प्रमुख आयोजनकर्ताओं में से एक थे। 1984 में आयोजित हुई इसी सभा में राम जन्म भूमि आंदोलन की अलख जागी थी। इस संसद में देश भर से सैंकड़ों साधु-संत आये थे।
बाद में 1992 में अयोध्या में कारसेवकों को तैयार करने में भी सिंघल ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
अशोक सिंघल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक थे। उन्होंने संघ की सेवा 1942 में शुरू की। उसके बाद वे पूर्णकालिक प्रचारक बन गये। उन्होंने उत्तर प्रदेश में संघ के लिये बहुत सारे काम किये। आगे चलकर दिल्ली-हरियाणा में वे प्रांत प्रचारक बने।












Click it and Unblock the Notifications