एसएम कृष्णा की बड़ी बेटी मालविका के पति हैं वीजी सिद्धार्थ, जानिए पर्सनल लाइफ
बेंगलुरु। भारत की सबसे बड़ी कॉफी चेन 'कैफे कॉफी डे' के फाउंडर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ सोमवार रात से मैंगलुरु से लापता हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैफे कॉफी डे के मालिक सिद्धार्थ 29 जुलाई को मंगलुरु आ रहे थे लेकिन बीच रास्ते में सिद्धार्थ सोमवार शाम 6.30 बजे गाड़ी से उतर गए और टहलने लगे और टहलते-टहलते वे लापता हो गए, लापता होने से पहले सिद्धार्थ ने अपने सीएफओ से बात की थी, बताया जा रहा है कि कॉफी कैफे डे पर 7 हजार करोड़ का लोन है, पुलिस को शक है कि लोन के कारण सिद्धार्थ ने सुसाइड कर लिया है।

वीजी सिद्धार्थ का मोबाइल स्विच ऑफ है
सिद्धार्थ का मोबाइल स्विच ऑफ है, इस कारण एसएम कृष्णा समेत पूरा परिवार परेशान है, लापता सिद्धार्थ की तलाश के लिए दक्षिण कन्नड़ पुलिस लग गई है, सिद्धार्थ जिस जगह से लापता हुए हैं, वहां पर नेत्रवती नदी है, जिसमें पुलिस सर्च ऑप्रेशन चला रही है।

मालविका कृष्णा के पति हैं वीजी सिद्धार्थ
आपको बता दें कि कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा की बड़ी बेटी मालविका कृष्णा से वीजी सिद्धार्थ ने शादी की थी, उनके दो बेटे हैं, कैफे कॉफी डे के अलावा सिद्धार्थ और भी वेंचर संभाल रहे हैं, इसमें सेवन स्टार होटल भी शामिल हैं। सिद्धार्थ चिकमंगलूर के रहने वाले हैं. उनके पास बहुत बड़ा कॉफी एस्टेट भी है, उनका परिवार पारंपरिक तौर पर कॉफी उगाता आया है, इसीलिए सिद्धार्थ ने अपने बिजनेस शुरुआत कॉफी से की. उनकी चेन ‘कैफे कॉफी डे' इंटरनैशनल ब्रैंड बन चुका है।

वीजी सिद्धार्थ की एक कथित चिट्ठी
इस बीच सिद्धार्थ की एक कथित चिट्ठी भी सामने आई है, जिसमें लिखा है, 'मैंने बहुत संघर्ष किया लेकिन एक इक्विटी पार्टनर के दबाव को और बर्दाश्त नहीं कर सकता। वह मुझपर लगातार उन शेयरों को बायबैक करने के लिए दबाव बना रहे हैं, जिसका ट्रांजैक्शन मैंने आंशिक रूप से छह महीने पहले एक दोस्त के साथ पूंजी इकट्ठा करने के लिए किया था।' सिद्धार्थ ने अपने निवेशकों से माफी मांगते हुिए सरेंडर करने की बात चिट्ठी में लिखी है।

एस.एम. कृष्णा की दो बेटियां हैं...
5 दशक कांग्रेस में गुजारने के बाद पूर्व विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे, कर्नाटक की राजनीति में उनका दबदबा रहा है और वे 1999 से 2004 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे. इसके अलावा वे कर्नाटक विधानसभा में स्पीकर और 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के गवर्नर भी रह चुके हैं, 2017 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दिया था और फिर बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया था। एस.एम. कृष्णा की दो बेटियां हैं, जिसमें से बड़ी बेटी मालविका के पति वीजी सिद्धार्थ हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications