दो साल पहले वीजी सिद्धार्थ के ठिकानों पर पड़े थे IT के छापे, 650 करोड़ की आय थी बेहिसाब
बेंगलुरु। भारत की सबसे बड़ी कॉफी चेन कैफे कॉफी डे के फाउंडर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ सोमवार रात से मैंगलुरु से लापता हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैफे कॉफी डे के मालिक सिद्धार्थ 29 जुलाई को मंगलुरु आ रहे थे लेकिन बीच रास्ते में सिद्धार्थ सोमवार शाम 6.30 बजे गाड़ी से उतर गए और टहलने लगे और टहलते-टहलते वे लापता हो गए, लापता होने से पहले सिद्धार्थ ने अपने सीएफओ से बात की थी, बताया जा रहा है कि कॉफी कैफे डे पर 7 हजार करोड़ का लोन है, पुलिस को शक है कि लोन के कारण सिद्धार्थ ने सुसाइड कर लिया है।

वीजी सिद्धार्थ का मोबाइल स्विच ऑफ है
सूत्रों की मानें तो वीजी. सिद्धार्थ ने आखिरी बार अपनी कंपनी के CFO से 56 सेकेंड के लिए बात की थी, जिसमें उन्होंने अपने CFO को कंपनी का ख्याल रखने के लिए कहा था. जिस वक्त वह अपने CFO से फोन पर बात कर रहे थे, तो काफी निराश थे, CFO से बात करने के बाद उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था।

दो साल पहले वीजी सिद्धार्थ के ठिकानों पर पड़े थे IT के छापे
वैसे आपको बता दें कि साल 2017 में भी वीजी सिद्धार्थ सुर्खियों में आए थे, जब आयकर विभाग ने उनके ठिकानों पर छापा मारा था, तब इनकी 650 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ था, हांलाकि वीजी सिद्धार्थ की इन संपत्ति का कोई संबंध राजनीतिक संबंधों से नहीं था।

वीजी सिद्धार्थ एक निवेशक भी हैं...
कैफे कॉफी डे के संस्थापक-मालिक होने के अलावा वीजी सिद्धार्थ एक निवेशक भी हैं और उनकी कुछ आईटी कंपनियों में हिस्सेदारी भी है. वह देश में कॉफी के बीजों के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक हैं।

वीजी सिद्धार्थ को खोजने की कोशिशें जोर-शोर से जारी
कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ के लापता होने की खबर के बाद से ही बेंगलुरु निवास पर लोगों का आना शुरू हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एसएम कृष्णा के आवास पर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और बीएल शंकर भी मौजूद थे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications