गीतकार योगेश गौर का निधन, आनंद, रजनीगंधा जैसी फिल्मों के लिए लिखे थे यादगार गाने
नई दिल्ली। हिन्दी फिल्मों के लिए कई सदाबहार गीत लिखने वाले गीतकार योगेश गीतकार योगेश गौर आज निधन हो गया। वो 77 साल के थे। 1943 को लखनऊ में जन्मे गीतकार योगेश ने 60, 70 और 80 के दशक में कई बेहतरीन गीत लिखे, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। वो 16 साल की उम्र में मुंबई चले गए थे और फिर धीरे-धीरे गीतकार के तौर पर अपना लोहा मनवाया।

योगेश गौर ने अपने करियर की शुरुआत 1962 में आई फिल्म 'सखी रॉबिन' की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने 6 गाने लिखे थे। योगेश की आखिरी बड़ी रिलीज फिल्म 'बेवफा सनम' थी। योगेश गौर के लिखे यादगार गानों में आनंद फिल्म के गीत कहीं दूर जब दिन ढल जाए, जिदगी कैसी है पहेली, रजनीगंधा फूल तुम्हारे जैसे गानें शामिल हैं। 1974 में आई फिल्म रजनीगंधा, 1976 में फिल्म छोटी सी बात, 1979 में आई मंजिल जैसी फिल्मों के लिए उन्होंने गाने लिखे थे।
लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मुझे अभी पता चला कि दिल को छूने वाले गीत लिखने वाले कवि योगेश का आज स्वर्गवास हुआ। ये सुनके मुझे बहुत दुख हुआ। योगेश जी के लिखे कई गीत मैंने गाए। योगेश जी बहुत शांत और मधुर स्वभाव के इंसान थे। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।
एक्टर-प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने ट्वीट पर राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म आनंद का गीत कहीं दूर जब दिन ढल जाए शेयर करते हुए लिखा, आप अपनी ही तरह के व्यक्ति थे। आप जिस चीज के हकदार थे, हम वो आपको कभी नहीं दे पाए। आपका हर गीत हमेशा जिंदा रहेगा। आप मेरे फेवरेट रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications