अभिनेत्री की मौत की खबर से मचा हड़कंप, निकली अफवाह
बेंगलुरुः फेमस कन्नड़ अभिनेत्री जयंती के बारे में बुधवार की सुबह खबरें आई की उनकी निधन हो गया, लेकिन जयंतीठीक हैं। उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि की है। परिवार का कहना है कि सेहत ठीक न होने के कारण उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें, जयंती लंबे समय से क्रोनिक अस्थमा से पीड़ित हैं, जिसके चलते हुए उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी।

73 वर्ष की हैं जयंती
जयंती की उम्र 73 वर्ष है। उनका जन्म 6 जनवरी 1945 को कर्नाटक में हुआ था। छोटी आयु में ही वो सिनेमा से जुड़ गई थी। उन्होंने अभिनय, प्रोडक्शन और गायकी में अपना हाथ आजमाया था।

3 बॉलीवुड फिल्मों में भी किया है काम
60 से 80 के दशक में जयंती दक्षिण भारत की फिल्मों की बेहतरीन अदाकाराओं में एक मानी जाती हैं। उन्होंने 60 के दशक में 3 बॉलीवुड फिल्मों तीन बहुरानियां, तुमसे अच्छा कौन है और गुंडा में भी काम किया था।

शारदे उपाधि से सम्मानित हैं जयंती
कन्नड़ के साथ साथ जयंती ने दक्षिण की सभी भाषाओं मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी भरपूर काम किया। जयंति ने अपनी करियर में करीब 500 फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया। कन्नड़ फिल्म उद्योग ने उन्हें अभिनय शारदे उपाधि से सम्मानित किया था।












Click it and Unblock the Notifications