दिग्गज कन्नड़ अभिनेता हुलिवाना गंगाधर की कोरोना वायरस से मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से देश में अबतक हजारों लोगों की जान जा चुकी हैं। इस महामारी के चलते देश के कई दिग्गजों की भी मौत हो चुकी है। कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता हुलिवाना गंगाधर की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। शनिवार को हुलिवाना गंगाधर की बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। 70 वर्षीय फिल्म अभिनेता को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती रात उनकी मौत हो गई। हुलिवाना एक बेहतरीन स्टेज आर्टिस्ट भी थे, उन्होंने तकरीबन 1500 से अधिक शो में हिस्सा लिया, जबकि तकरीबन 120 फिल्मों में काम किया था।

Recommended Video

    Kannada Actor Hulivana Gangadhar की Coronavirus से मौत, 70 साल में ली अंतिम सांस | वनइंडिया हिंदी
    Hulivana Gangadhar

    फिल्म नीर दोष, कुरिगालू सीर कुरिगालू और शब्दवेदी जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए हुलिवाना गंगाधर को हमेशा याद किया जाएगा। फिल्म डायरेक्टर और लेखक एन सीताराम ने फेसबुक पर पोस्ट करके हुलिवाना गंगाधर की मृत्यु पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने लिखा मेरे दोस्त हुलिवाना गंगाधर की मृत्यु से मुझे बहुत पीड़ा हुई है। मेरे नाटक आस्पोटा में उनका ड्राइवर के किरदार ने ना सिर्फ उन्हें लोकप्रिय किया बल्कि उनकी अदाकारी ने इस नाटक को भी बड़ी सफलता दिलाई। जब जॉर्ज फर्नांडीज ने उनका नाटक देखा तो उन्होंने उनके नाटक को काफी पसंद किया था।

    एन सीताराम ने लिखा कि मेरे सीरियल मुक्ता मुक्ता में गंगाधर ने मुख्यमंत्री राजनंद स्वामी की भूमिका निभाई थी, जिसकी हर किसी ने खूब तारीफ की थी। वह मेरे 127 स्टेज शो का हिस्सा रहे थे और टीवी सीरियल में तकरीबन साढ़े तीन साल तक काम किया। हम काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। लेकिन बाद में वह अपने गांव में खेती में व्यस्त हो गए, इसके बाद हम बहुत कम मिले। हमारी आखिरी मुलाकात 7-8 वर्ष पहले हुई थी। आज उनके निधन की खबर से मुझे काफी पीड़ा हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+