कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा कोरोना से संक्रमित, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा (91)कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। मोतीलाल वोरा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। कांग्रेसी नेता अप्रैल तक राज्यसभा सांसद हैं। वह काफी लंबे समय तक वे कांग्रेस संगठन के अहम पद पर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए हाल ही में उन्हें संगठन की जिम्मेदारी से कार्यमुक्त किया गया है।

Veteran Congress leader Motilal Vora has tested positive for COVID 19, admitted to AIIMS

वोरा में केंद्र सरकार में कई विभागों के मंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। वोरा से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोविड की चपेट में आ चुके हैं। अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, तरूण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

वहीं उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित सत्तापक्ष और विपक्ष के कई अन्य नेता भी इस वायरस से संक्रमित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+