नहीं रहीं बॉलीवुुड की 'शम्मी आंटी', 89 की उम्र में लंबी बीमारी से निधन

बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शम्मी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 89 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। अमिताभ बच्चन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट भी किया है।

Recommended Video

      Shammi Aunty: Veteran actress Passes away, Amitabh Bachchan tweeted | FilmiBeat

      मुंबई। बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस शम्मी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 89 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। अमिताभ बच्चन और फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

      Shammi Actress

      शम्मी बॉलीवुड और टीवी का जाना-माना नाम थीं। उन्होंने तकरीबन 200 फिल्मों में काम किया था। इसमें 'कूली नं 1', 'हम', 'गोपी किशन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी हिट फिल्में भी हैं। उन्होंने 'देख भाई देख', 'जबान संभाल के', 'श्रीमान श्रीमती', 'कभी ये कभी वो' और 'फिल्मी चक्कर' जैसे कई हिट टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

      अमिताभ बच्चन और फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'बेहद करीबी दोस्त और बेहतरीन अदाकारा शम्मी आंटी अब नहीं हैं। काफी समय से बीमार थीं।' अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि धीरे धीरे सभी जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले श्रीदेवी की मौत से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध था कि शम्मी के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को और झकझोर दिया है।

      फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने भी अपनी करीबी दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'हम आपको हमेशा याद रखेंगे।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+