अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड के महान अभिनेता अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बुधवार को एक बार फिर खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, अभिनेता को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। अभिनेता को डिहायड्रेशन, यूरिन इंफेक्शन और किडनी में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Veteran bollywood actor Dilip Kumar hospitalised

दिलीप कुमार को बुधवार दोपहर 12 बजे अस्पताल लाया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके कई टेस्ट किए और उनकी तबीयत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया। 94 साल के दिलीप कुमार की तबीयत बीते काफी समय से बहुत ठीक नहीं रहती है, उन्हें समय समय पर अस्पताल जाना पड़ता है। पिछले साल दिसंबर में भी बुखार और पैर में सूजन के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनकी सेहत को लेकर कई अफवाह भी उड़ी थीं लेकिन इलाज के बाद वो घर लौट गए थे।

दिलीप कुमार को हिन्दी सिनेमा के सबसे महान अभिनेताओं में शुमार किया जाता है। 40 के दशक में करियर शुरू करने वाले दिलीप कुमार ने कई दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया है। दिलीप कुमार के नाम पर 'अंदाज' 'मधुमती', 'देवदास', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा जुमना' और 'राम और श्याम' जैसी फिल्में हैं। दिलीप कुमार को 1994 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से और 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। दिलीप कुमार ने अभिनेत्री शायरा बानो से शादी की है, जो हर वक्त उनके साथ ही दिखती हैं और उनका ख्याल रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+