दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का 92 वर्ष की आयु में निधन

पुणे। हिंदी और मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता श्रीराम लागू का मंगलवार को पुणे में निधन हो गया। श्रीराम लागू 92 साल के थे। उनका गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पिछले कुछ दिनों से पुणे के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले दो दिनों से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। अभिनेता के साथ-साथ वे एक मझे हुए थियेटर कलाकार थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे।

Veteran actor Shriram Lagoo passed away at a private hospital in Pune at the age of 92 years

श्रीराम लागू ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया। अपने करियर में श्रीराम 'आहट: एक अजीब कहानी', 'पिंजरा', 'मेरे साथ चल', 'सामना', 'दौलत' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। 1978 में फिल्म घरौंदा के लिए डॉ. लागू को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा उन्होंने तकरीबन 20 मराठी प्ले डायरेक्ट भी किए।

श्रीराम लागू का जन्म 16 नवंबर 1927 में महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था। वे एक मझे हुए थियेटर कलाकार थे। श्रीराम लागू ऐक्टर नहीं बनना चाहते थे। उनका सपना था वह डॉक्टर बनें। यही वजह थी उन्होंने मेडिकल कॉलेज में ऐडमिशन लिया और एमबीबीएस और एमएस की डिग्री हासिल की। लेकिन कॉलेज के दिनों में ही उन्हें ऐक्टिंग का चस्का लग गया। पर उन्होंने पहले अपनी ईएनटी सर्जन की डिग्री हासिल की

डॉ. लागू प्रसिद्ध नाटक नट सम्राट के पहले हीरो थे। इस नाटक को प्रसिद्ध लेखक कुसुमाग्र ने लिखा था। इस नाटक में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। नट सम्राट नाटक में उन्होंने अप्पासाहेब बेलवलकर की भूमिका निभाई थी, जिसे मराठी थिएटर के लिए मील का पत्थर माना जाता है। अभिनेता श्रीराम लागू के निधन पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नितिन गडकरी ने दुख जताया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+