टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन, 10 दिनों से आईसीयू में थीं भर्ती
Recommended Video

Rita Bhaduri, Veteran actress passes away। FilmiBeat
मुंबई। एक दुखद खबर टेलीविजन की दुनिया से आ रही है, फिल्म और टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री रीता भादुड़ी (62) अब हमारे बीच नहीं रही। उनका आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वो बीते 10 दिनों से मुंबई के सुजय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। उनके निधन की पुष्टि एक्टर अमित बहल ने की है।

अमित बहल ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं, उनका अंतिम संस्कार 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में होगा। हम सबके लिए वो मां की तरह थीं, उन्हें बहुत याद करेंगे।
आपको बता दें कि रीता भादुड़ी किडनी की समस्या से ग्रस्त थीं, जिसकी वजह से उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। खराब सेहत के बावजूद रीता अपनी शूटिंग को पूरा कर रही थी, वो इन दिनों 'निम्मी मुखिया' शो में काम कर रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications