दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 06 जून। एवरग्रीन फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया कि दिलीप कुमार को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अस्पताल की ओर से अभी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।दिलीप कुमार के ऑधिकरिक ट्विटर हैंडल से भी इस बात की जानकारी दी गई है। ट्वीट करके कहा गया, दिलीप साहब को नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उन्हें रूटीन टेस्ट के लिए भर्ती कराया गया है। उन्हें थोड़ी सांस लेने में दिक्कत हुई थी। डॉक्डर नितिन गोखले की अगुवाई में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम दिलीप कुमार की देखरेख कर रही है। कृपया साहब को अपनी दुआओं में याद रखिए और आप सभी लोग सुरक्षित रहिए।

dilip

Recommended Video

    Actor Dilip Kumar की तबीयत बिगड़ी, Hinduja Hospital में भर्ती | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि पिछले महीने भी दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि टेस्ट होने के बाद उन्हे जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। पिछले साल दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों की मृत्यु हो गई थी। दिलीप कुमार के भाई असलम खान (88), एहसान खान (90) की कोरोना की वजह से मृत्यु हो गई थी।

    दिलीप कुमार ने बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत 1944 में की थी। उनकी पहली फिल्म ज्वार भाटा थी। इसके बाद दिलीप कुमार ने कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया। तकरीबन पांच दशक से अधिक समय तक दिलीप कुमार ने फिल्मों में काम किया। उनकी कुछ यादगार फिल्मों की बात करें तो यह मुगल ए आजम, देवदास, नया दौर, राम और श्याम हैं। आखिरी बार उन्हें बड़े पर्दे पर 1998 में किला फिल्म में देखा गया था।

    https://www.filmibeat.com/photos/mallika-sherawat-11135.html?src=hi-oiमर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत, इनके जलवों के क्या ही कहने, देखें तस्वीरें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+