Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनुपम खेर बनाए गए FTII के अध्यक्ष, गजेंद्र चौहान की लेंगे जगह

खुद अनुपम खेर जने गजेंद्र चौहान की एफटीआईआई चेयरनमैन पद पर नियुक्तिल पर सवाल उठाया था अब केंद्र सरकार ने अनुपम खेर को ही FTII का चेयरमैन बना दिया है।

Recommended Video

    Anupam Kher becomes new Chairman of FTII | FilmiBeat

    नई दिल्ली। बॉलिवुड अभिनेता अनुपम खेर को फिल्म ऐंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) का चेयरमैन बनाया गया है। अनुपम खेर गजेंद्र चौहान की जगह लेंगे। आपको बता दें कि गजेंद्र चौहान की एफटीआईआई चेयरनमैन पद पर नियुक्ति को लेकर काफी समय से सवाल उठ रहे थे। गजेंद्र चौहान ने अनुपम खेर को चेयरमैन बनाए जाने पर खुशी जताई है। अनुपम खेर की पत्नी और बीजेपी सांसद किरण खेर ने इस फैसले पर खुशी जताई है।

    अनुपम खेर बनाए गए FTII के अध्यक्ष, गजेंद्र चौहान की लेंगे जगह

    खुद अनुपम खेर जने गजेंद्र चौहान की एफटीआईआई चेयरनमैन पद पर नियुक्ति पर सवाल उठाया था अब केंद्र सरकार ने अनुपम खेर को ही FTII का चेयरमैन बना दिया है।

    दरअसल, गजेंद्र चौहान को 2015 में एफटीआईआई का चेयरमैन नियुक्त किया गया था, जिसके बाद वहां के छात्रों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि, तब बीजेपी सरकार ने कोई बदलाव करने से इनकार कर दिया था।
    एफटीआईआई के चेयरमैन का कार्यकाल सामान्य तौर पर तीन साल का होता है।

    गजेंद्र चौहान को एफटीआईआई का चेयरमैन बनाए जाने के विरोध में देशभर में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। दिल्ली समेत कई शहरों में छात्रों ने गिरफ्तारी भी दी थी। 139 दिनों तक एफटीआईआई के छात्रों ने गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के विरोध में हड़ताल भी की थी। फिल्मी जगत के भी ज्यादातर लोगों ने खुलकर चौहान की नियुक्ति की मुखालफत की थी और उनसे इस्तीफा देने को कहा था। जबरदस्त विरोध की वजह से अपने नियुक्ति के सात महीने बाद जाकर चौहान अपना पदभार संभाल पाए थे। गजेंद्र चौहान को महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने कई बी ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+