राजस्थान में जिंदा जला कर मारे गए अफ्रजुल के परिवार को 3 लाख रुपए और नौकरी देगी बंगाल सरकार
mamata banerjee,kolkata,india,west bengal,murder,rajasthan,ममता बनर्जी,कोलकाता,भारत,पश्चिम बंगाल,हत्या,राजस्थान
कोलकाता। राजस्थान के राजसमंद में युवक की नृशंस हत्या के मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो हुआ वो दुखद है। अफ्रजुल खान मालदा का था जिसे बेरहमी से मारा गया। उसका परिवार असहाय है। सरकार ने फैसला किया है कि अफ्रजुल के परिवार को 3 लाख रुपए का मुआवजा देगी और परिवार के एक सक्षम सदस्य को नौकरी भी मिलेगी। बता दें कि मृतक के परिवार ने सरकार से न्याय की मांग की है। मालदा स्थित सैयादपुर के रहने वाले अफराजुल की राजसमंद में निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। वीडियो में युवक पर कुल्हाड़ी और तलवार से वार किए जा रहे हैं। इसके बाद युवक को आग के हवाले कर दिया गया। बुधवार को राजसमंद में शंभुलाल रिगार नाम के शख्स ने 48 वर्षीय मोहम्मद अफराजुल की निर्मम हत्या कर दी।

इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आरोपी अफराजुल पर पहले कुदाल से वार करता हुआ दिख रहा है। इसके बाद वो तलवार से उसका गला रेतकर उसे आग के हवाले कर देता है। वीडियो वायरल हो जाने से पूरे राजसमंद में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने एसआईटी गठित कर हत्या की जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस ने आरोपी शंभुलाल को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में और भी धाराएं जांच के साथ जोड़ी जाएंगी। डीजीपी ने कहा कि यह जघन्य अपराध है, यकीन नहीं होता कि एक इंसान इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications