हैदराबाद में बारिश से भारी तबाही, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, ओडिशा में जारी हुआ Orange Alert
नई दिल्ली। हैदराबाद में लगातार हो रही बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं और आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, लोगों को आने -जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं अस्पतालों में पानी भर गया तो कहीं सड़क पर कार बहती दिख रही है, खेतों में पानी भरने से फसलों का नुकसान पहुंचा है तो वहीं बदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में भारी बारिश की वजह दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक दो महीना का बच्चा भी शामिल है।
Recommended Video

बीते 30 वर्षों में इस तरह से नहीं हुई बारिश
विशेषज्ञों की मानें तो तेलंगाना में बीते 30 वर्षों से इस तरह की बारिश नहीं हुई तो वहीं पूरे हैदराबाद समेत पूरे तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी हुआ है, जबकि केरल में हाईअलर्ट जारी है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD)ने बुधवार से शुक्रवार तक मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही यहां अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश के कारण पानी भरने को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर,मध्य महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा, मुंबई, ठाणे और पालघर में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लो प्रेशर एरिया अब हाई प्रेशर में तब्दील
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना हुआ लो प्रेशर एरिया अब हाई प्रेशर में तब्दील हो गया है, जिसकी वजह से सोमवार शाम से हैदराबाद, कर्नाटक और ओडिशा के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है।
भारी से बेहद भारी बारिश की आशंका
कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा के दूरस्थ क्षेत्रों में भी भारी से बेहद भारी बारिश की आशंका है, विभाग ने यहां Orange अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके साथ ही विभाग ने कहा है कि मानसून की विदाई अब लेट हो सकती है क्योंकि हवा की गति में बदलाव हुआ है, जिसकी वजह से देश के कई इलाकों में अभी भी भारी बारिश संभव है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी
जबकि स्काईमेट ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन प्रभावी होते हुए डीप डिप्रेशन बन गया है। जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के शहरों में भीषण बारिश होने और तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी, विशाखापत्तनम, विजयनगरम, श्रीकाकुलम गजपति, गंजाम, कोरापुट, रायगड़ा, मलकानगिरी और पूरी में भी भारी से भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications