आज देश के इन 10 राज्यों में आ सकता है आंधी-तूफान, IMD ने अलर्ट जारी किया
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 10 राज्यों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है, आज देश के गुजरात कोंकण,गोवा, कर्नाटक ,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की आशंका है जबकि देश के बाकी सभी स्थानों पर मॉनसून सक्रिय ही रहेगा।

देश के 10 राज्यों में आ सकता है आंधी-तूफान
तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, उसके मुताबिक दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो सप्ताह में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है और बारिश के उसके आकलन में नौ फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।

स्काईमेट ने ये कहा...
स्काईमेट के मुताबिक इस समय मॉनसून कि अक्षीय रेखा पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, जो दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की मध्य-पूर्वी खाड़ी तक फैली हुई है इसलिए अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण-गोवा, उत्तरी तटीय कर्नाटक, राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी भागों तथा इससे सटे पंजाब और हरियाणा में मॉनसून के सक्रीय रहने की उम्मीद है।

यहां भी बरस सकते हैं बादल
इसके अलावा दिल्ली, दक्षिणी गुजरात, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड के भागों मॉनसून की सामान्य स्थिति में रहने की संभावना है जबकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक चंद घंटों के भीतर यूपी के बुलंदशहर, मथुरा, ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका है ।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल? -
Aaj Ka Mausam: यूपी-पंजाब समेत 8 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Uttar Pradesh Gold Rate Today: Lucknow समेत 7 शहरों में आज सोने का भाव क्या? 3 दिन में कितना सस्ता हुआ? -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
UPPSC PCS 2024 का रिजल्ट केवल 9 दिन में जारी, 932 अभ्यर्थियों का हुआ सलेक्शन, कितने बने DSP? -
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट












Click it and Unblock the Notifications