अगले 24 घंटों में तेलंगाना, कर्नाटक में भारी बारिश के आसार, महाराष्ट्र में भी हाई अलर्ट

नई दिल्ली। हैदराबाद समेत पूरे तेलंगाना में भारी बारिश ने उत्पात मचाया है, राज्य में अभी तक करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है तो करोड़ों का आर्थिक नुकसान भी हुआ है, मौसम विभाग ने आज भी हैदराबाद में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं आस-पास के राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा और कर्नाटक में भारी बारिश के आसार हैं।

Recommended Video

    Heavy Rainfall : Maharashtra और Hyderabad में बारिश का कहर, देखिए VIDEO | वनइंडिया हिंदी
    भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

    भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

    आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटों को दौरान भारी वर्षा / गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है तो वहीं आज और कल महाराष्ट्र के रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में अलग-अलग स्थानों पर कड़ी बिजली के साथ भारी बारिश की आशंका है।

    कर्नाटक के कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश

    कर्नाटक के कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश

    जबकि अगले 24 घंटों में कर्नाटक के रामनगर, मंड्या, मैसूरु, चिक्काबल्लापुर, चामराजनगर, तुमकुरु और चित्रदुर्ग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, इसके लिए राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

    यहां पर अत्यधिक भारी बारिश के आसार

    यहां पर अत्यधिक भारी बारिश के आसार

    गौरतलब है कि बीते 24 घंटे के दौरान कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल और जगदलपुर समेत दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप, ओडिशा, कोंकण गोवा और असम में बारिश देखने को मिली।

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर भारी बारिश के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+