दिल्ली, यूपी, एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में टूटा सारण बांध, ट्रेन सेवाएं रद्द
नई दिल्ली। मानसून की वजह से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है,असम और बिहार में तो बाढ़ ने अपना रौद्र रूप धारण किया हुआ है,मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, मराठवाड़ा और तेलंगाना के कुछ इलाकों में भारी बारिश जबकि झारखंड और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने का अनुमान है, तो वहीं दिल्ली में भी इंद्र देवता मेहरबान रहने वाले हैं इससे आज और कल दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
Recommended Video

भारी बारिश की आशंका, IMD ने दी चेतावनी
बता दें कि भारी बारिश के कारण बिहार में हालत चिंताजनक है, बिहार के छपरा से सटे गोपालगंज में 264 करोड़ की लागत से बना सत्तरघाट महासेतु का एप्रोच रोड पानी के दबाव से ध्वस्त हो गया है तो वहीं गोपालगंज में सारण प्रमुख बांध टूट गया इस पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित है तो वहीं दरभंगा और समस्तीपुर के बीच ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।
कर्नाटक में भी भारी बारिश संभव
अगल दो दिनों में कर्नाटक में भारी बारिश संभव है इसलिए कर्नाटक के शिवमोग्गा, चिकमगलूर, हासन और कोडागु में पहले से ही यलो अलर्ट जारी है, यहा पर पिछले दो दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है।
राजस्थान में भी हो सकती है बारिश
अगले कुछ घंटों में राजस्थान के कोटपूतली, विराटनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होने की आशंका है।
भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, यहां भारी वर्षा का अनुमान है इस वजह से बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुज़फ़्फ़रपुर, खगड़िया, पुरी चंपारण, समस्तीपुर और बेगूसराय के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर, आवश्यक कदम उठाने को कहा है, मालूम हो कि इन जगहों पर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

स्काईमेट की चेतावनी
जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, कर्नाटक, केरल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, कोंकण गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की आशंका है। नार्थ ईस्ट में भी कुछ इलाकों के लिए Yellow Alert जारी हुआ है।
-
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात












Click it and Unblock the Notifications