शीतलहर ने बढ़ाई दिल्ली-NCR में ठंडक, कोहरे से परेशान हुए लोग, बढ़ेगी ठिठुरन

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड से हुई है, ऊपर से चल रही शीत लहर ने सर्दी में और इजाफा कर दिया है, आने वाले दिनों में पारा के और नीचे गिरने की आशंका है। पहाड़ी राज्यों में बढ़ती बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है, जिसके कारण इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में हैं, उधर सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में घना कोहरा भी शुरू हो गया है, जिसका असर यातायात पर भी पड़ा है, कोहरे की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी देरी से चल रही हैं।

अभी और गिरेगा पारा

अभी और गिरेगा पारा

वैसे आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर को प्रदूषण से मुक्ति नहीं मिली है और ना ही राहत के आसार दिख रहे हैं जिसके कारण दिल्ली और उसके आस-पास इलाके भी धुंघ के शिकार है, साथ ही गिरते तापमान ने यहां के कोहरे में और इजाफा कर दिया है, मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले एक-दो दिन में कोहरा और बढ़ेगा जिससे प्रदूषण कण वायुमंडल से बाहर नहीं निकल पाएंगे और हवा जहरीली होगी, इस कारण लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है।

देश के कई राज्यों में अब कड़ाके की ठंड

देश के कई राज्यों में अब कड़ाके की ठंड

वैसे देश के कई राज्यों में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जम्मू- कश्मीर से लेकर उत्तरी भारत के कई राज्य समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सर्दी का असर दिखाई पड़ रहा है, लेह में तापमान शून्य से 15.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है तो वहीं सीकर के फतेहपुर शेखावटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बारिश और बर्फबारी होने की आशंका

बारिश और बर्फबारी होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर में आज भी कुछ इलाकों बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी होगा। वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब और राजस्थान में शीतलहर चलेगी, इसके अलावा उत्तर गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के निचले क्षेत्रों में भी ठंड काफी ज्यादा होगी। कुछ इलाकों में धूप निकलेगी तो कुछ जगहों पर धुंध छाई रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+