राफेल डील: SC के फैसले पर बोले प्रशांत भूषण, 'कोर्ट का फैसला पूरी तरह गलत'
नई दिल्ली। राफेल विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर आज फैसला आ गया। 36 राफेल फाइटर जेट की खरीद मामले की कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राफेल सौदे में कोई विशेष कमी नहीं नजर आती है। इस डील को लेकर केंद्र के फैसले पर सवाल उठाना ठीक नहीं होगा। कोर्ट ने कहा कि विमान की क्षमता पर शक करना ठीक नहीं है। वहीं, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया है।

प्रशांत भूषण ने राफेल डील पर फैसला आने के बाद मीडिया के सामने बयान दिया। प्रशांत भूषण ने सवाल उठाते हुए कहा- 'हमारी राय में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय पूरी तरह गलत है, ये अभियान नहीं थमेगा और हम लोग समीक्षा याचिका दायर करने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं को राफेल की कीमत तो मालूम नहीं हुई। वहीं, अब फैसला आने के बाद बीजेपी भी पलटवार करती दिखाई दे रही है।
बता दें कि राफेल विवाद पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया था तो इन आरोपों के बाद विमान सौदे की जांच की मांग को लेकर कई याचिकाएं भी कोर्ट में दाखिल की गई थीं। राफेल डील को लेकर कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर आखिरी सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था।












Click it and Unblock the Notifications