VIDEO:प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार से भिड़े AAP सांसद भगवंत मान, सुखबीर बादल को बताया 'मंद बुद्धि'
चडीगढ़। अक्सर बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल मंगलवार को भगवंत मान चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान वे एक पत्रकार से बहस हो गई। जैसे ही पत्रकारों ने मान से पार्टी के विपक्ष के तौर पर भूमिका को लेकर सवाल किया तो भगवंत मान आग बबूला हो गए और पत्रकारों से भिड़ गए।
Recommended Video

मंगलवार को जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि अकाली दल के नेता पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के खिलाफ सिलसिलेवार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि प्रदर्शन के लिए मशहूर आप शांत क्यों हैं? इसी के बाद पंजाब के संगरूर से सांसद भगवंत मान भड़क उठे। उन्होंने कहा कि धरने से क्या होता है, सुखबीर बादल को गंभीरता से नहीं लो, वो मंद बुद्धि बच्चा है। अकाली दल कहीं भी नहीं है और विपक्ष में बैठकर विधानसभा में सबसे ज्यादा सवाल आम आदमी पार्टी ने पूछे हैं। आम आदमी पार्टी ही असली विपक्ष है। आप किस अकाली दल की बात कर रहे हो।
इसके बाद भगवंत मान सवाल पूछ रहे पत्रकार से ये कह कर भिड़ गए कि क्या सारे सवाल तू ही पूछेगा। वहीं मीडिया ने कहा कि वो उनके मन मुताबिक सवाल नहीं पूछ सकते। इसी बात पर बहस बढ़ गई। जिसके बाद वहां मौजूद भगवंत मान के तमाम करीबी भी मीडिया को जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे और पत्रकारों ने भी प्रेस कांफ्रेंस का बहिष्कार कर दिया। बता दें कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक थी, जिसके लिए पार्टी के सभी नेता चंडीगढ़ में पहुंचे हुए थे।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब आप सांसद का ऐसा बर्ताव सामने आया हो इससे पहले भी वह अपने बयानों की वजह से वह चर्चा में रहे हैं। बीते दिनों बीजेपी ने भागवत मान का नार्को टेस्ट करवानी की मांग की थी। बीजेपी ने आप सांसद पर शराब के नशे में संसद में भाषण देने का आरोप लगाया था। भगवंत मान का लोकसभा में भाषण देते हुए एक वीडियो वायरल भी हुआ था। बीजेपी का कहना था कि भगवंत मान ने संसद में शराब पीकर भाषण दिया था।












Click it and Unblock the Notifications