करेंसी बैन पर बोले वैंकेया- यह फैसला गरीबों के हक में
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1,000 रुपए की करेंसी को अवैध घोषित करने के बाद विपक्ष से हो रहे हमले के बाद सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता बचाव की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
सी कड़ी में सूचना और प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि सरकार जब से सत्ता में आई है तब से काले धन को खत्म करने, टैक्स चोरी और भ्रष्टाचार सरीखे मुद्दों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है।

सरकार ने उठाए कदम
नायडू ने कहा कि सरकार ने आर्थिक समावेश और सामाज की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता लाई है।
बकौल नायडू इस कदम से भ्रष्टाचार के साथ महंगाई भी कमी आएगी। साथ ही समानांतर अर्थव्यवस्था को भी चोट पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इससे हथियार के सौदागरों को तगड़ा झटका लगा है।
500, 1000 रुपए के नोटों को अवैध घोषित करने को गरीब समर्थक फैसला बताते हुए नायडू ने कहा कि सरकार देश को कैश लेस इकॉनमी बनाना चाहती है।
कांग्रेस से पूछा जाए
कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर वैंकेया ने कहा कि यह कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि वो उलझन की स्थिति क्यों पैदा कर रहे हैं। यह किंतु परंतु क्यों? यह उनके लिए फायदेमंद नहीं है।
बता दें कि मगंलवार रात (8 अक्टूबर) को राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 500 और 1,000 के नोट अवैध हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications