केरल : इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग उम्‍मीदवार केएनए खादर ने जीता वेंगारा उपचुनाव

केरल। वेंगारा उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के उम्‍मीदवार केएनए खादर ने 23000 से ज्‍यादा वेटों के अंतर से उपचुनाव जीत लिया। आईयूएमएल प्रमुख पीके कुन्हलिकुट्टी के अप्रैल में मल्लपुरम से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। उन्होंने कहा कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सारे दांव-पेंच खेले, लेकिन हम जानते थे कि क्या परिणाम आएगा। कुन्हलिकुट्टी ने 2016 विधानसभा चुनाव में 38,000 से ज्यादा मतों के अंतर से वेंगारा सीट जीती था।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने जीता वेंगारा उपचुनाव

जानकारी के मुताबिक यूडीएफ के उम्मीदवार ने कुल 65227 मत हासिल किए, एलडीएफ उम्मीदवार पी पी बशीर को 41917 मत मिले और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के उम्मीदवार के सी नसीर ने 8648 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा किया। भाजपा उम्मीदवार के जनचंद्रन को सिर्फ 5728 वोट ही हासिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+