कांग्रेस के टिकट बंटवारे पर वीरप्पा मोइली ने पहले किया विवादित Tweet, बाद में मुकर गए
बैंगलोर। एक बार फिर से पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां यहां जोरों पर है, इसी को लेकर यहां टिकट बंटवारे की जदोजहद चल रही है , इसी बीच वीरप्पा मोइली ने पहले एक ट्वीट किया यहां टिकटों के बंटवारे को लेकर पैसों की उगाही हो रही है, हम सड़क के ठेकेदारों और उनके गठजोड़ को खरीदने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाता है, ये हमें पता है। जिस पर पार्टी के अंदर ही इस बात को लेकर विवाद पैदा हो गया, बवाल मचा देख वीरप्पा मोइली के ट्वीटर हैंडल से वो ट्वीट डिलीट कर दिया गया और वो अपनी बात से मुकर गए।

इससे पहले रविवार को भी वीरप्पा मोईली ने अपने एक बयान से सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि तीसरा मोर्चा पैदा होते ही मर जाने वाले बच्चे की तरह साबित होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन ही भाजपा नीत राजग से प्रभावी रूप से टक्कर ले सकता है।
टिकट बंटवारे का फैसला पार्टी आलाकमान करेंगे
आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव में किस नेता को कहां से उतारा जाएगा इस बात की लिस्ट चार सदस्यीय समिति बनाएगी, हालांकि टिकट किसको मिलेगा इस बात का फैसला पार्टी आलाकमान ही करेगा। बुधवार को इस बात पर एक मीटिंग भी हुई थी जिसमें लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एस.आर. पाटिल, दिनेश गुंडुराव, प्रचार समिति के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार समेत 40 से अधिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications