पीएम बनने के बाद जन दक्षेस बनायें नरेंद्र मोदी: वैदिक

1. काला धन वापस लाना। इतनी यात्राएं, इतने लोगों को संबोधन आज तक देश में किसी ने नहीं किया, जितने बाबा रामदेव ने किया। काला धन वापस लाने का आंदोलन सफल बनाने के प्रयास जारी हैं, ऐसा होने पर देश में टैक्स लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
2. एक महान गुजराती मोहन दास कर्मचंद गांधी ने हिन्दी के लिये अभियान चलाया। स्वाधीनता का मूल मंत्र हिन्दी में दिया। मोदी जी प्रधानमंत्री बनना उतनी बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात है महात्मा गांधी या स्वामी दयानंद बनना है। मैं चाहता हूं कि मोदी का नाम उन्हीं के बीच में लिया जाये और भारत की अधूरी आजादी पूरी हो। अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त करना जरूरी है। ऐसा करने पर ही स्वामी दयानंद जैसे लोगों को सच्ची श्रद्धांजली होगी।
3. मोनटेक कहते हैं 30 रुपये पाते हैं, वो गरीब नहीं, मैं कहता हूं आज 100 रुपए से कम आय वाला व्यक्ति भी गरीब है और ऐसे लोगों की संख्या 100 करोड़ है। गरीबी दूर करने का एक फॉरमूला आज मैं देना चाहता हूं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सार्क बनाया था, जिसे मैंने नाम दिया था दक्षेस। मैं चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पीपुल्स सार्क यानी जन दक्षेस बनायें।। मॉरीशस, सोवियत सेंट्रल एशिया के छोटे-छोटे देश शामिल हों, जिसमें 16 देश हों और उनका नेतृत्व नरेंद्र मोदी करें। इन 16 देशों में इतनी ऊर्जा व संसाधन हैं, अगर इनका संगठन बन जाये, तो इन सभी देशों की गरीबी दूर हो जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications