अगर वैदिक ने कश्मीर आजाद करने की बात कही है तो देशद्रोह का मामला दर्ज करो: रामदेव

बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि इस मामले के बाद वैदिक ने उनसे मुलाकात की थी और कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वैदिक ने कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। हाफिज सईद और वेद प्रताप वैदिक की मुलाकात के बाद मचे भयंकर बवाल पर बाबा रामदेव ने वैदिक का साथ देते हुए कहा कि वो हाफिज सईद से मिलकर उसका हृदय परिवर्तन करने गये थे। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पूरा देश वैदिक के खिलाफ है, केवल रामदेव ही ऐसे शख्स हैं जिन्होंने वैदिक का साथ दिया है।
वैदिक और हाफिज सईद मुलाकात के बात विपक्ष ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस ने तो वैदिक मुलाकात को सरकार की सोची समझी कार्रवाई बताया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वैदिक को नरेंद्र मोदी ने हाफिज सईद से मिलने के लिए पाकिस्तान भेजा था। हालांकि इस बात का केंद्र सरकार ने संसद में खेडन किया और साफ कर दिया की इस मामले में केंद्र सरकार का कोई रोल नहीं हैं। इधर केंद्र सरकार ने हाफिज से वैदिक की मुलाकात को गैरकानूनी करार देते हुए जांच कराने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications