Ved Pratap Vaidik: जब हाफिज सईद का इंटरव्यू लेने पर उठी थी वेद प्रताप वैदिक की गिरफ्तारी की मांग

वेद प्रताप वैदिक जब पाकिस्तान से आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू लेकर भारत लौटे तो उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। यहां तक की उनकी गिरफ्तारी की भी मांग उठने लगी थी।

Ved Pratap Vaidik Meet With Hafiz Saeed

Ved Pratap Vaidik Death: देश के चर्चित वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक (Ved Pratap Vaidik) का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैदिक अपने बाथरूम में फिसल गए और चोटिल गए, जिसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हिंदी जगत के दिग्गज पत्रकारों में गिने जाने वाले, वैदिक उस समय सुर्खियों में छा गए थे, जब उन्होंने आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया था।

हाफिज सईद का इंटरव्यू लेने पर उठी थी गिरफ्तारी की मांग
वैदिक ने साल 2014 में पाकिस्तान का दौरा किया था, जहां उन्होंने आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू किया। इसके बाद जब वह हिंदुस्तान आए तो उन्होंने कहा था, 'हाफिज सईद ने मुझसे कहा कि अगर पीएम मोदी पाकिस्तान जाते हैं तो वहां उनका जोरदार स्वागत नहीं होगा।' एक पाकिस्तान चैनल को दिए इंटरव्यू में वैदिक ने कहा था कि अगर भारत और पाकिस्तान चाहें तो कश्मीर आजाद हो सकता है। हाफिज सईद से वैदिक की मुलाकात को लेकर देश में उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी।

हिंदी समाचार संस्करण भाषा के संस्थापक-संपादक थे वैदिक
वेद प्रताप वैदिक अक्सर देश के अलग-अलग मुद्दों पर लेख लिखा करते थे। साथ ही समाज की आवाज सरकार तक पहुंचाने में वह कभी पीछे नहीं रहे। एक राजनीतिक विश्लेषक और एक प्रसिद्ध स्तंभकार, वेद प्रताप वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के हिंदी समाचार संस्करण भाषा के संस्थापक-संपादक थे।

ये भी पढ़ें- Ved Pratap Vaidik: वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक का निधन, बाथरूम में फिसलकर हुई मौत

भारतीय विदेश नीति परिषद के अध्यक्ष रह चुके थे वैदिक
उन्होंने अफगान विदेश नीति का अध्ययन और शोध किया और कोलंबिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। उन्होंने लंदन में स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज और मास्को के इंस्टीट्यूट ऑफ पीपल ऑफ एशिया से भी डिग्री हासिल की। वैदिक भारतीय भाषा सम्मेलन और भारतीय विदेश नीति परिषद के अध्यक्ष थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+