Ved Pratap Vaidik: वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक का निधन, बाथरूम में फिसलकर हुई मौत
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे।

Ved Pratap Vaidik passed away: वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक (Ved Pratap Vaidik) का निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। भारतीय पत्रकारिता जगत के जाने-माने चेहरों में शुमार वेदप्रताप वैदिक घर के बाथरूम में बेसुध मिले थे, जिसके बाद उनको तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अब वो नहीं रहे।
बाथरूम में फिसलकर हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बाथरूम में फिसल गए थे और जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो गेट तोड़ा, जिसके बाद वह बेसुध अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में घर के पास अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
आतंकी हाफिज सईद से की थी मुलाकात
वेदप्रताप वैदिक वह एक राजनीतिक विश्लेषक और स्वतंत्र स्तंभकार थे। वह प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की हिंदी समाचार एजेंसी 'भाषा' के संस्थापक-संपादक के रूप में जुड़े हुए थे।वह पहले टाइम्स समूह के नवभारत टाइम्स में संपादक (विचार) थे। साल 2014 में पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद का इंटरव्यू लेकर वह जमकर चर्चाओं में रहे थे। अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान उन्होंने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से मुलाकात की थी।
इंदौर में जन्में वेदप्रताप वैदिक
वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को इंदौर में हुआ था। उन्होंने इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में JNU से पीएचडी की थी। वैदिक वर्तमान में भारतीय भाषा सम्मेलन और भारतीय विदेश नीति परिषद के अध्यक्ष थे।
अंतरराष्ट्रीय मामलों में जानकार होने के साथ ही उनकी रुसी, फारसी, जर्मन और संस्कृत भाषा पर अच्छी पकड़ थी। उन्होंने विभिन्न विश्व राजनीतिक नेताओं और विचारकों के साथ काम किया था। उन्होंने अफगान विदेश नीति पर शोध करते हुए कोलंबिया विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। इसके अलावा उन्होंने लंदन ओरिजिनल स्टडी इंस्टीट्यूट, मॉस्को एकेडमी ऑफ साइंस और काबुल यूनिवर्सिटी में अध्ययन किया है। उन्होंने करीब 50 देशों की यात्रा भी की है।












Click it and Unblock the Notifications