वरुण धवन ने कूली नंबर 1 की शूटिंग के दौरान सारा को झुलाया झूला, देखें वीडियो
मुंबई। वरुण धवन और सारा अली खान फिल्म कूली नंबर 1 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी नाम की एक और फिल्म साल 1995 में भी आई थी। जिसमें गोविंदा हीरो थे। ये फिल्म उस समय काफी हिट साबित हुई थी। सोचिए दोनों स्टार्स फिल्म की शूटिंग के समय कैसे चिल कर रहे हैं? दोनों का पार्क में मस्ती करते हुए एक वीडियो सामने आया है।
मंगलवार को वरुण ने अपना और सारा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "फन इन द सन @saraalikhan95 कूली नंबर 1।"

वीडियो में कलंक अभिनेता सारा को झूला झुलाते हुए दिख रहे हैं। वहीं केदारनाथ फिल्म की अभिनेत्री ने नीले रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। वरुण ने डेनिम और ग्रे गांजी पहना हुआ है।
शूटिंग शेड्यूल चाहे कितना भी व्यस्त हो लेकिन इन दोनों ने मस्ती करने का समय निकाल ही लिया है। खासतौर पर कूली नंबर 1 के सेट पर हुई आग दुर्घटना के बाद। जिससे फिल्म की शूटिंग भी प्रभावित हुई थी। लेकिन वरुण और सारा को एक बार फिर खुशी से शूटिंग करता देख उनके प्रशंसक काफी खुश हुए हैं।
View this post on Instagram🌲 ☀️ fun in the sun @saraalikhan95 Coolie no1
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on
रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने से कूली नंबर 1 के सेट पर कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि निर्माताओं ने बीमा के माध्यम से लागत वसूल ली है, लेकिन यह निश्चित रूप से अभी भी एक बड़ा झटका था। सारा अली खान और वरुण धवन ने फिल्म की शूटिंग एक बार फिर शुरू कर दी है। वह अब मुंबई में कूली नंबर 1 के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं।
डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म कूली नंबर 1 गोविंदा अभिनीत फिल्म का रीमेक नहीं है, बस इस फिल्म का नाम एक जैसा है। यहां तक कि वरुण और डेविड का फिल्म को लेकर कहना है कि यह मजह एक रूपांतरण है। इस फिल्म में वरुण गोविंदा की भूमिका निभाएंगे, जबकि सारा करिश्मा कपूर के रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शिखा तलसानिया भी दिखाई देंगी। जो आखिरी बार सोनम कपूर और करीना कपूर खान के साथ वीरे द वेडिंग में दिखी थीं। वहीं वरुण ने भी उनके फिल्म में काम करने की तारीफ की है।
इस कॉमेडी फिल्म के अलावा सारा अपने कथित बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म आज कल में नजर आएंगी। आज कल इमियाज अली की 2009 में आई फिल्म लव आज कल की तर्ज पर बनाई जा रही एक प्रेम कहानी है। इसमें सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब निर्माताओं की नजरें 14 फरवरी, 2020 पर टिकी हैं, जब फिल्म रिलीज की जाएगी। वरुण रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में श्रद्धा कपूर के साथ भी नजर आएंगे। ये फिल्म भी 2020 में ही रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- बाइक पर बैठी सारा अली खान ने कर डाली ऐसी गलती, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल












Click it and Unblock the Notifications