भाई प्रेम में राहुल गांधी की तारीफ करने के बाद वरुण ने मारी पलटी

Varun Gandhi clarifies on 'praise' of Rahul Gandhi
लखनऊ /सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरुण गांधी ने अपने चचेरे भाई और अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी पर दिए गए बयान से पलटी मार ली है। राहुल के बयान के बाद वरुण ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा कि उनके बयान को किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार की प्रशंसा के रूप में न देखा जाए।

ज्ञात हो कि मंगलवार रात सुल्तानपुर में शिक्षकों के एक समूह को संबोधित करते हुए वरुण ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से राहुल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में महिला सशक्तीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस जिले में भी ऐसे प्रयास होने चाहिए। वरुण गांधी द्वारा राहुल की तारीफ की खबरें मीडिया में चलने के बाद उन्होंने ट्विटर पर बुधवार को सफाई दी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखे अपने बयान में कहा कि उनके बयान को किसी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी की तारीफ के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। अपनी सफाई में वरुण ने यह भी लिखा है कि पिछली रात टीचर्स और एनजीओ के साथ बैठक में यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अमेठी में सेल्फ हेल्प ग्रुप की पहल के बारे में पता है, उन्होंने कहा था कि खुद तो नहीं देखा, लेकिन सुना है कि वहां अच्छा काम हो रहा है।

वरुण ने यह भी कहा कि वह भी लोगों को सेल्फ हेल्प के जरिए सशक्त बनाए जाने पर जोर देते हैं। उल्लेखनीय है कि वरुण की ओर से मिली इस प्रशंसा पर राहुल ने बुधवार को खुशी जाहिर की। मां सेानिया गांधी के नामांकन के दौरान मौजूद राहुल ने पत्रकारों के समक्ष प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वरुण सही कह रहे हैं। अमेठी में हम सतत यह प्रयास कर रहे हैं। हमें खुशी हो रही है कि हमारे कार्य की सराहना अन्य लोग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+