'मजबूत सरकार से मजबूत कार्रवाई की उम्मीद', अब इस मुद्दे पर वरुण गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव के बीच एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है।

नई दिल्ली, 18 फरवरी: अपनी ही सरकार को लगातार निशाने पर लेने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव के बीच एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। वरुण गांधी ने ट्वीट कर इस बार बैंकों में हो रही धोखाधड़ी और आर्थिक अपराधों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। विजय माल्या, नीरव मोदी और एबीजी शिपयार्ड के पूर्व चेयरमैन ऋषि अग्रवाल का नाम लेकर तंज कसते हुए वरुण गांधी ने लिखा कि इस तरह के भ्रष्टाचार पर एक मजबूत सरकार से मजबूत कार्रवाई की उम्मीद है।

varun gandhi

वरुण गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'विजय माल्या: 9000 करोड़, नीरव मोदी: 14000 करोड़, ऋषि अग्रवाल: 23000 करोड़, आज जब कर्ज के बोझ तले दब कर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं, तब ऐसे धनपशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है। इस महाभ्रष्ट व्यवस्था पर एक 'मजबूत सरकार' से 'मजबूत कार्रवाई' की अपेक्षा की जाती है।'

लखीमपुर खीरी मामले में उठाई किसानों की आवाज
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद वरुण गांधी ने इससे पहले भी कई मुद्दो को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान जब लखीमपुर खीरी में हिंसा हुई तो वरुण गांधी ने मृतक किसानों के परिजनों के लिए मुआवजे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, बेरोजगारी और मंहगाई के मुद्दे पर भी वरुण गांधी अपनी ही सरकार को घेर चुके हैं।

'भाजपा सांसदों को टिकट कटने का डर, इसलिए मुद्दे नहीं उठाते'
बीते साल दिसंबर के महीने में वरुण गांधी जब अपनी लोकसभा पीलीभीत के अंतर्गत आने वाली एक विधानसभा के दौरे पर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि वो भाजपा के अकेले ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने गन्ने के समर्थन मूल्य को बढ़ाने का मुद्दा उठाया है। वरुण गांधी ने कहा कि भाजपा के दूसरे नेता ऐसे मुद्दे नहीं उठाते, क्योंकि उन्हें डर कि कहीं उनका टिकट ना कट जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+