वरूण-नताशा की शादी पर खुश हुआ बॉलीवुड, सेलेब्स ने दी नए जोड़े को खास अंदाज में दी बधाई
Bollywood एक्टर वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त और प्रेमिका Natasha Dalal से रविवार को शादी कर ली। दोनों की मुंबई के अलीबाग स्थित मैंसन रिसॉर्ट में धूमधाम से शादी हुई। कोरोना के चलते शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोगों को ही बुलाया गया था। शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा लोगों को ही न्योता दिया गया था। शादी में शामिल होने वालों की लिस्ट में डायरेक्टर करण जौहर, कुनाल कोहली, जोआ मोरानी, विकी बहरी भी शामिल हुए।

करीबी दोस्तों का उमड़ा प्यार
कोरोना के चलते वरुण और नताशा के कई दोस्त शादी में शामिल नहीं हो सके, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके दोस्तों ने शादी की जमकर मुबारकबाद दी। वरुण धवन ने शादी के बाद नताशा के साथ शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, जिंदगीभर का प्यार, अब ऑफिशियल हो गया है। वरुण के इस पोस्ट पर लाखों लोगों ने प्रतिक्रिया दी और लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी। हाल ही में मां बनी अनुष्का शर्मा ने भी वरुण को बधाई देते हुए कहा कि वरुण धवन और नताशा बधाई हो, दोनों को जीवनभर की खुशियां मिलें, दोनों एक साथ आगे बढ़ें।
Recommended Video

दीपिका, श्रद्धा,प्रीति जिंटा ने इस अंदाज में दी शुभकामनाएं
दीपिक पादुकोण ने भी वरुण और नताशा को शादी की बधाई देते हुए लिखा, तुम दोनों को बधाई, दोनों का जीवनभर का प्रेम और साथ। वहीं वरुण धवन की बचपन की दोस्त श्रद्धा कपूर ने भी दंपति को बधाई देते हुए लिखा, बधाई बबदू और नट्स। बता दें कि श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन के साथ फिल्म एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर 3डी में एक साथ काम किया था। वरुण धवन की सोशल मीडिया पोस्ट पर चार लाख से अधिक लोगों ने प्रतिक्रिया दी।

परिणिती चोपड़ा, कैटरीना ने दी बधाई
फिल्म अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा ने लिखा, बधाई वरुण और नताशा, तुम दोनों के लिए मैं बहुत खुश हूं। वरुण की एक और बेहद करीबी दोस्त कैटरीना कैफ ने भी दोनों को बधाई दी। फिल्म अभिनेत्री सामंथा और श्रुति हसन ने भी वरुण और नताशा तो शादी की मुबारकबाद दी है। सामंथा ने लिखा तुम दोनों को बधाई जबकि श्रुति ने लिखा दोनों को बधाई और जीवनभर प्यार की रोशनी बनी रहे।

इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने दी बधाई
फिल्म एक्टर शाहिद कपूर ने भी वरुण और नताशा को शादी की बधाई दी। शाहिद कपूर ने लिखा, दोनों ही परिवारों को बहुत सारी शुभकामनाएं, ईश्वर का आशीर्वादा और डार्क साइड में आपका स्वागत है। इसके अलावा बादशाह, वाणी कपूर, धर्मेश, अपारशक्ति खुराना, नेहा धूपिया, नरगिस फाकरी, फातिमा सना शेख, सोनम बाजवा, अरमान मलिक, सानिया मिर्जा, आदित्य ठाकरे, प्राजक्ता कोहली, कुनाल खेमू, अनुपम खेर, सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बासू ने दोनों ही नवदंपति को शादी की बधाई दी।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications