वरुण धवन ने वर्कआउट करते हुए दिखाई बॉडी, इलियाना बोलीं अपने लिए एक....

मुंबई: बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म भूमि की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। भूमि फिल्‍म की शूटिंग वरुण धवन अरुणाचल प्रदेश में कर रहे हैं। वरुण धवन ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो खुले में जबरदस्‍त वर्कआउट करते नजर आ रहे है इसमें उनकी बॉडी भी दिख रही है। लेकिन एक्‍ट्रेस इलियाना ने वरुण धवन का ये वीडियो देखकर उन्‍हें ट्रोल करते हुए एक सलाह तक दे डाली है।

 वरुण धवन ने वर्कआउट करते हुए दिखाई बॉडी

वरुण धवन ने वर्कआउट करते हुए दिखाई बॉडी

बता दें एक्‍टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर करते रहते हैं। वरुण धवन जो अपनी फिटनेस का खूब ध्‍यान रखते हैं। घर पर हो या शूटिं पर रेगुलर वर्कआउटन करना उनके रुटीन में शामिल है। वरुण धवन ने जो वीडियो शेयर किया उसमें वो जबरदस्‍त कसरत करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर उनकी फिल्‍म की एक्‍ट्रेस इलियान ने बड़ा ही फनी मजाक किया है।

वरुण ने वर्कआउट का वीडियो किया शेयर

वरुण ने वर्कआउट का वीडियो किया शेयर

वरुण ने बुधवरा को ये वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, "MR BOOMBATIC -flow. इसमें वो काफी फिट भी नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने जबरदस्‍त कमेंट किया है। वरुण धवन के इस पोस्‍ट पर अपारशक्ति खुराना, दिया मिर्ज़ा, अमायरा दस्तूर, सोफी चौधरी ने भी कमेंट किया है। वहीं वरुण धवन के साथ काम कर रही इलियाना ने मजेदार कमेंट किया जो सबका ध्‍यान आकर्षित

इलियाना ने दी वरुण धवन को दी ये सलाह

इलियाना ने दी वरुण धवन को दी ये सलाह

वरुण धवन के साथ मैं तेरा हीरो में काम कर चुकी एक्ट्रेस इलियाना ने वरुण का वीडियो देखकर कमेंट किया आपको एक बेहतर योगा मैट लेने की जरूरत है। वीडियो में वरुण धनव जिस मैट पर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं वो बार-बार मुड़ता हुआ नजर आ रहा है। यहीं कारण है कि मुड़ते हुए मैट को देखकर एक्‍ट्रेस इलियाना ने ये सहाल दे डाली।

वरुण धवन इन फिल्‍मों में आएंगे नजर

वरुण धवन इन फिल्‍मों में आएंगे नजर

गौरतलब है वरुण धवन की फिल्‍म भूमि अमर कौशिक द्वारा अभिनीत की जा रही है। जिसमें वो कृति सेनन के साथ दिखाई देने वाले हैं। वरुण धवन राज मेहता की 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और प्राजक्ता कोली के साथ नजर आएंगे। वरुण धवन ने हाल ही में अपनी बचपन की दोस्‍त नताशा दलाल से शादी की है।

https://hindi.oneindia.com/photos/karishma-tanna-latest-hot-pictures-oi60788.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+