वरुण धवन ने अनुष्का शर्मा को बताया 'मीम्स की रानी', ट्विटर पर शेयर किया ये वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' इन दिनों खूब चर्चा में है। सबसे ज्यादा चर्चे अनुष्का शर्मा के मीम्स के हैं जो फिल्म में उनके एक सीन से बनाया गया है। अनुष्का शर्मा के मीम्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Anushka Sharma, Varun Dhawan

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' इन दिनों खूब चर्चा में है। सबसे ज्यादा चर्चे अनुष्का शर्मा के मीम्स के हैं जो फिल्म में उनके एक सीन से बनाया गया है। अनुष्का शर्मा के मीम्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और अब तो फिल्म में उनके को-एक्टर वरुण धवन भी इन मीम्स पर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वरुण अनुष्का शर्मा पर बने कई मीम्स को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।

अनुष्का पर बने मीम्स वायरल

अनुष्का पर बने मीम्स वायरल

फिल्म 'सुई धागा' से अनुष्का का एक स्पूफ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। इस वीडियो में पीछे प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस गाना गा रहे हैं और आगे अनुष्का बैठकर तालियां बजा रही हैं। बता दें कि निक जोनस का ये गाना गाते हुए वीडियो खुद प्रियंका ने शेयर किया था। अब फैंस ने फोटोशॉप के जरिये अनुष्का और प्रियंका के वीडियो को मिला दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा दिया रिएक्शन

इस वीडियो ने 'सुई धागा' में अनुष्का के को-एक्टर वरुण धवन का ध्यान अपनी ओर खींचा। वरुण ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मीम्स की रानी ममता, हाहाहा।' वरुण के इस ट्वीट पर अनुष्का शर्मा ने भी रिएक्शन दिया है। अनुष्का को भी ये मीम काफी पसंद आया और उन्होंने लिखा, 'सुपर्ब।'

मेक इन इंडिया पर आधारित है फिल्म

मेक इन इंडिया पर आधारित है फिल्म

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। नेशनल अवॉर्ड पा चुकी फिल्म 'दम लगा के हईशा' का निर्देशन भी शरत कटारिया ने ही किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+