गर्लफ्रैंड नताशा दलाल को पहली बार इंप्रेस करने में फेल हो गए थे वरुण धवन, 3-4 बार हुए थे रिजेक्ट

Varun Dhawan and Natasha Dalal Relationships: इन दिनों बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन और नताशा दलाल के बीच की रिलेशनशिप काफी चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से लिव इन में रह रहे वरुण और नताशा जल्‍द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं वरुण धवन ने करीना कपूर के रेडियो शो व्हाट वीमेन वांट पर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ अपने रिश्ते के बारे में कई राज खोले।

वरुण धवन ने गर्लफ्रैंड को लेकर खोला ये राज

वरुण धवन ने गर्लफ्रैंड को लेकर खोला ये राज

कुली नंबर 1 फिल्‍म के अभिनेता वरुण धवन ने करीना कपूर के शो में साझा किया कि वह पहली बार नताशा से मिले थे जब वे छठीं कक्षा में थे। उन्‍होंने बताया हम 12 वीं कक्षा तक दोस्त थे हम तब से डेटिंग नहीं कर रहे हैं और मां बाप के कहने पर ही वो लिव इन में रह रहे हैं और उनके कहने पर जल्‍द ही शादी करने का फैसला लिया है।

गर्लफैंड ने 3-4 बार रिजेक्‍ट किया था

गर्लफैंड ने 3-4 बार रिजेक्‍ट किया था

वरुण धवन ने बताया कि याद किया जब उसे नताशा दलाल से प्यार हो गया था। उन्‍होंने बताया कि बास्केटबॉल पैक्टिस के दौरान उन्‍हें नताशा से प्‍यार हो गया। वरुण ने बताया कि जब मैंने उसे देखा, तो मुझे ऐसा लगा जैसे मुझे उस दिन उससे प्यार हो गया। वरुण धवन ने ये भी राज खोला कि उनकी गर्लफैंड ने 3-4 बार रिजेक्‍ट किया था लेकिन मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी, जब तक उन्होंने मेरा स्‍वीकार नहीं किया मैं ट्राई करता रहा।

 लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे वरुण धवन अब इसलिए करना चाहते हैं शादी

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे वरुण धवन अब इसलिए करना चाहते हैं शादी

वरुण धवन ने यह भी संकेत दिया कि जल्‍द वो शादी करने वाले हैं। उन्होंने कहा, "देखिए, इस समयावधि में शादी हो रही है, जब आप किसी के साथ इतने लंबे समय से रहे हैं ...उन्‍होंने कहा कि अपने भाई और भाभी को देखने की शादी के बाद और मेरी भतीजी के जन्‍म के बाद उसे देखने के बाद ये शादी करने का फैसला किया है।

25 दिसंबर को रिलीज होगी वरुण धवन की कुली नंबर 1

25 दिसंबर को रिलीज होगी वरुण धवन की कुली नंबर 1

वरुण धवन ने कहा कि निश्चित अवधि के बाद जब आप तय करते हैं कि आप एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। वरुण धवन ने बताया कि उन्‍हें लिव इन में ही रहना पसंद है लेकिन उनके परिवार का दबाव है कि वो अब शादी के बंधन में बंध जाए। वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आने वाली फिल्‍म कुली नंबर 1 में वो सारा अली खान के दिखाई देंगे। फिल्म 25 दिसंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+