शूटिंग कर रहे वरुण-आलिया के नजदीक पहुंचे दो जहरीले सांप, सेट पर मचा हंगामा

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अक्टूबर' की सफलता के बाद वरुण धवन आलिया भट्ट संग 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। करण जौहर की फिल्म 'कलंक' एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसकी शूटिंग मुंबई में जारी है। हाल ही में फिल्म के सेट पर ऐसा कुछ हुआ जिसने सभी को डरा कर रख दिया।

Recommended Video

    Sanjay Dutt's Kalank shooting CANCELLED because of 2 snakes FIGHT on sets | FilmiBeat
    Varun Dhawan-Alia Bhatt

    मुंबई। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'अक्टूबर' की सफलता के बाद वरुण धवन आलिया भट्ट संग 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। करण जौहर की फिल्म 'कलंक' एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसकी शूटिंग मुंबई में जारी है। हाल ही में फिल्म के सेट पर ऐसा कुछ हुआ जिसने सभी को डरा कर रख दिया। 'कलंक' फिल्म के सेट पर दो सांप पाए गए, जिससे वरुण धवन और आलिया भट्ट समेत हर कोई डर गया।

    इंटेंस शूट कर रहे थे कि नजदीक आ गया सांप

    इंटेंस शूट कर रहे थे कि नजदीक आ गया सांप

    वरुण धवन और आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। दोनों सितारे पिछले एक हफ्ते से लगातार 'कलंक' की शूटिंग कर रहे हैं ताकि फिल्म जल्द रैप-अप हो सके लेकिन हाल ही में सांपों ने इसकी शूटिंग रोक दी। सोमवार को जब वरुण और आलिया एक इंटेंस सीन शूट कर रहे थे तभी क्रू ने देखा कि दोनों की तरफ दो सांप बढ़ रहे हैं। सांप को वरुण-आलिया की तरफ बढ़ता देख हर कोई डर गया।

    क्रू ने जंगल में छोड़ा सांप, फिर चालू हुई शूटिंग

    क्रू ने जंगल में छोड़ा सांप, फिर चालू हुई शूटिंग

    क्रू ने तुरंत सांपों को किसी तरह पकड़ा और उन्हें जंगल में छोड़ा। हालांकि सांपों को जंगल में छोड़ तो दिया गया, लेकिन इस कारण फिल्म की शूटिंग एक घंटे के लिए रुक गई। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने डेक्कन क्रॉनिकल को बताया, 'दोनों सितारे फिल्म के लिए 45 दिनों के शेड्यूल पर हैं। ऐसे में टीम सभी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। सोमवार को सांपों की वजह से शूटिंग रुक गई थी। सांपों को जंगल में छोड़ने के बाद ही शूटिंग दोबारा चालू की गई।'

    करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है 'कलंक'

    करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है 'कलंक'

    बता दें कि 'कलंक' करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसका निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं हैं। ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि सालों बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त दोबारा से बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। 'कलंक' में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी 1940 पर आधारित है, जिसके लिए मुंबई फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट भी बनाया गया है।

    ये भी पढ़ें: क्या प्रिंयका चोपड़ा ने कर ली चोरी-छिपे शादी? तस्वीर में दिखा मंगलसूत्र तो उठ रहे सवाल!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+