Varanasi: 'इतना बढ़िया भाषण, कभी चुनाव लड़ी हो क्या...', कौन हैं चंदा देवी, जिनकी स्पीच से PM मोदी हुए दंग

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं। आज यानी सोमवार को अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम ने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। यहां पीएम ने वाराणसी के विकास पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि वाराणसी का मतलब स्वच्छता, बदलाव, आस्था के साथ आधुनिक सुविधाएं।

वहीं, जनसभा में बैठीं यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी की लाभार्थियों में से एक महिला चंदा देवी को मंच पर बुलाया गया। मंच पर आते ही चंदा देवी ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

PM Modi Varanasi Visit

साथ ही इस मुहिम को भी सराहा। चंदा देवी का संबोधन सुन पीएम मोदी भी दंग रह गए। पीएम मोदी ने चंदा देवी से कई सवाल पूछ लिए। साथ ही चुनाव लड़ने की उनकी मंशा भी जाननी चाही। इसके बाद पीएम ने चंदा देवी को एक अनोखा टास्क भी सौंप दिया। क्या थे पीएम मोदी के चंदा देवी से पूछे गए वो सवाल?

  • पीएम- चंदा देवी जी आपकी पढ़ाई क्या हुई है?
  • जवाब- सर, इंटर पास।
  • पीएम- आप, इतना अच्छा भाषण करती हैं, कभी चुनाव लड़ी हो क्या?
  • जवाब- नहीं सर।
  • पीएम- तो, क्या चुनाव लड़ोगी?
  • जवाब- नहीं सर, आपसे हम इंस्पायर होते हैं सर। आप जो प्रयास करते हैं, हम उससे अपने कदम मिलाकर चलते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आपके सामने दो बातें बोलने का मौका मिल रहा है।
  • पीएम- बच्चे क्या पढ़ते हैं?
  • जवाब- बेटी सातवीं और बेटा कक्षा तीन में पढ़ता है।
  • पीएम- बच्चों को आगे क्या पढ़ाने का सोचा है?
  • जवाब- आर्थिक स्थिति अच्छी रही तो, बच्चों को अच्छे-अच्छे स्कूल और कॉलेज में पढ़ना चाहती हूं।
  • पीएम- बच्चे पढ़ते भी हैं या...?
  • जवाब- बच्चे मन लगाकर पढ़ते हैं और मैं पूरा ध्यान उनकी पढ़ाई, परिवार, और गांव की महिलाओं पर देती हूं। अपना कत्वर्य पूरा करता हूं।

पीएम ने महिला को दिया एक टास्क
पीएम ने महिला से कहा कि मेरा संकल्प है कि 2 करोड़ माताओं और बहनों को लखपति बनाना है। महिला ने कहा कि हर समूह से 2 से 3 महिलाएं लखपति बनी हैं। पीएम ने महिला से कहा कि शादियों में खाना काफी वेस्ट होता है। इसलिए शादियों में खाना कैसे परोसना है? इसकी ट्रेनिंग हो जाए। इससे खाना बर्बाद नहीं होगा और लोगों को अच्छी सर्विस मिलेगी। साथ ही घरों में खाने की समस्या भी सुधर सकती है। क्या ऐसे काम आप कर सकती हो? सीएम योगी आदित्यनाथ को भी इसके लिए सूचित कर दिया जाएगा। इस पर महिला ने जवाब दिया कि जी, सर हो जाएगा।

'2047 तक भारत ज़रूर आगे बढ़ेगा'
इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि अब वाराणसी का मतलब विकास है। अब वाराणसी का मतलब स्वच्छता, बदलाव, आस्था के साथ आधुनिक सुविधाएं। हमेशा की तरह, काशी में बिताया गया हर पल अपने आप में अद्भुत है। संतों के मार्गदर्शन में काशी के लोगों ने विकास और नव निर्माण के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज स्वर्वेद महामंदिर इसका उदाहरण है। जो लोग वंचित थे, उन्हें ये विश्वास है कि एक दिन उन्हें भी नीतियों का लाभ मिलेगा। लोगों के विश्वास से देश का विश्वास भी बढ़ा है कि 2047 तक भारत ज़रूर आगे बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+