'ओवैसी जिन्ना बनने का सपना देख रहे', AIMIM प्रमुख की हो गिरफ्तारी : भाजपा सांसद
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले में ओवैसी की टिप्पणी के बाद कहा कि एआईएमआईएम चीफ जिन्ना बनने का सपना देख रहे हैं।
नई दिल्ली, 8 मई : भारतीय जनता पार्टी के सांसद हरनाथ सिंह यादव ने असदुद्दीन ओवैसी को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में ओवैसी पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि देशद्रोह के मामले में ओवैसी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। ओवैसी हैदराबाद से निर्वाचित सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख हैं।

रविवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भाजपा सांसद हरनाथ यादव ने कहा, ओवैसी की मंशा को समझने की जरूरत है। ओवैसी देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करना चाहते हैं और वह जिन्ना बनने का सपना देख रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
अदालत के फैसले का सम्मान हो
भाजपा सांसद ने कहा कि ओवैसी को देशद्रोह के आरोप में तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण के मामले में भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, कोई भी संस्था अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा, जब निचली अदालत के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी, तो अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत के फैसले का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था जिसे बाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी।
ओवैसी सच से पर्दा हटाना क्यों नहीं चाहते ?
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने मस्जिद का सर्वेक्षण करने में ओवैसी के 'डर' पर सवाल उठाते हुए कहा, सर्वेक्षण के माध्यम से सच्चाई उजागर की जाएगी। उन्होंने पूछा, 'ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में क्या डर है?' ऐसा कौन सा सच है जिसे सर्वे के जरिए ओवैसी बेनकाब नहीं करना चाहते ? भाजपा सांसद ने 2019 में राम जन्मभूमि मालिकाना हक विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सभी समुदायों के लोगों और प्रतिनिधियों ने व्यापक रूप से स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मामले में भी मुसलमानों को स्थानीय अदालत के आदेश को भी इसी तरह स्वीकार करना चाहिए।
ज्ञानवापी के सर्वेक्षण की अनुमति की मांग
यादव ने कहा, जिस तरह से मुस्लिम भाइयों ने राम जन्मभूमि फैसले के फैसले पर देश के भीतर सांप्रदायिक सद्भाव पैदा किया और उसे स्वीकार किया, उसी तरह स्थानीय अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी के सर्वेक्षण की अनुमति दी जानी चाहिए।
ओवैसी ने क्या बयान दिया
गौरतलब है कि ओवैसी ने शनिवार को कहा था कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नफरत के युग को फिर से जगाने की कोशिश कर रहे हैं। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर उठे विवाद का जिक्र कर ओवैसी ने कहा कि 1990 के दशक को फिर से जिंदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञानवापी के सर्वे में अड़चन क्यों
बता दें कि उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी-शृंगार गौरी परिसर तक पहुंच को लेकर विवाद के बीच मस्जिद व्यवस्था समिति ने अब अधिवक्ता आयुक्त को बदलने की मांग की है. अधिकारियों द्वारा ज्ञानवापी-शृंगार गौरी परिसर में ज्ञानवापी मस्जिद के बाहर कुछ क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया गया। इसके एक दिन बाद आयुक्त बदलने की मांग की गई। मस्जिद पैनल ने अदालत में आवेदन जमा कर अपील की। इसमें अदालत द्वारा नियुक्त आयुक्त अजय कुमार मिश्रा की निष्पक्षता पर सवाल उठाया गया है। अदालत इस मामले की सुनवाई 9 मई को करेगी।
यह भी पढ़ें- बनारस: ज्ञानवापी मस्जिद निरीक्षण के दो दिनों में क्या-क्या हुआ?
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications