15 अगस्त को पहली बार लाल किले पर गूंजेगा 'वंदे मातरम', अब तक क्यों नहीं गाया जाता था, किस कानून से शुरुआत?

Vande Mataram Independence Day 2026: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर इस बार लाल किले का समारोह ऐतिहासिक होने जा रहा है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। लेकिन इस बार समारोह में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले पहली बार लाल किले के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की प्रस्तुति होगी। अब तक इस आयोजन में राष्ट्रगान 'जन गण मन' ही आधिकारिक तौर पर बजाया जाता था। ऐसे में सवाल है कि वंदे मातरम को अब तक इससे दूर क्यों रखा गया और अब इसमें क्या बदलाव हुआ है?

Vande Mataram Independence Day

पहली बार लाल किले पर गूंजेगा वंदे मातरम

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को भी शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम की प्रस्तुति होगी। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब मुख्य समारोह में राष्ट्रीय गीत को आधिकारिक तौर पर गाया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान 'जन गण मन' भी अपनी निर्धारित परंपरा के अनुसार समारोह का हिस्सा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Vande Mataram Bill 2026: वंदे मातरम गाते समय इन बातों का रखें अब ध्यान, नया कानून क्या बदलेगा, कितनी होगी सजा?

आखिर अब तक क्यों नहीं गाया जाता था?

अब तक लाल किले पर होने वाले आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रगान 'जन गण मन' को ही प्राथमिकता दी जाती थी। इसके पीछे ऐतिहासिक और राजनीतिक वजहें भी रही हैं। 1937 में वंदे मातरम के शुरुआती दो छंदों को सार्वजनिक मंचों पर इस्तेमाल करने का फैसला किया गया था। इसका उद्देश्य देश की धार्मिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए विवाद से बचना था। इसी परंपरा का असर आगे के सरकारी आयोजनों पर भी दिखाई दिया।

वंदे मातरम को लेकर क्यों हुआ था विवाद?

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम के शुरुआती दो छंदों में मातृभूमि की वंदना की गई है। हालांकि, इसके आगे के छंदों में देवी दुर्गा और हिंदू धार्मिक प्रतीकों का उल्लेख मिलता है। इसी को लेकर मुस्लिम लीग और कुछ अन्य पक्षों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह पर कांग्रेस ने 1937 में शुरुआती दो छंदों को ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस्तेमाल करने का फैसला किया था।

1950 में मिला राष्ट्रीय गीत का दर्जा

आजादी के बाद जब भारत गणतंत्र बना तो 1950 में संविधान सभा ने 'जन गण मन' को राष्ट्रगान का दर्जा दिया। वहीं, वंदे मातरम के शुरुआती दो छंदों को राष्ट्रीय गीत के तौर पर स्वीकार किया गया। दोनों को देश के राष्ट्रीय सम्मान में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया। हालांकि, सरकारी प्रोटोकॉल और आधिकारिक समारोहों में राष्ट्रगान को अलग प्राथमिकता मिली। इसी वजह से स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अब तक वंदे मातरम की प्रस्तुति नहीं होती थी।

ये भी पढे़ं: Vande Mataram Bill: क्या है वंदे मातरम् बिल, जिसे संसद में लाने जारी है मोदी सरकार, क्यों भड़का है विपक्ष?

अब क्या बदला, किस कानून में संशोधन हुआ?

अब राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े नियमों में बदलाव के बाद वंदे मातरम को भी आधिकारिक समारोह में शामिल किया जा रहा है। जुलाई 2026 में संसद ने Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Bill, 2026 पारित किया है। इसके जरिए 1971 के कानून में संशोधन कर वंदे मातरम को भी कानूनी संरक्षण दिया गया है। इसके गायन में जानबूझकर बाधा डालना अपमान और दंडनीय अपराध माना जाएगा। इस बदलाव के बाद 15 अगस्त का लाल किला समारोह और भी खास हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+