Vande Bharat: ये भारत की ट्रेन है, 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड में भी नहीं हिला गिलास का पानी, Video
नई दिल्ली, 06 सितंबर: भारतीय रेलवे एक बाद एक नया कार्तिमान स्थापित कर रही है। चाहे वो ट्रेन की बात हो या फिर रेलवे स्टेशन की, हर जगह बदलाव हो रहा है। यात्रियों को सुविधाओं के साथ-साथ अत्याधुनिक फैसिलिटी मुहैया कराई जा रही है। सेमी और हाई स्पीड ट्रेन पर पूरा फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर भारत की स्वदेसी ट्रेन नई वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन हुआ, जिसका वीडियो देशवासियों को रोमांचित कर रहा है।

वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन
मंगलवार को दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने भारत की नई ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें ट्रेन फुल स्पीड से पटरी पर दौड़ती नजर आ रही है। ट्रायल रन में ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा थी।

दक्षिणी रेलवे जारी किया वीडियो
दक्षिणी रेलवे ने वंदे भारत के ट्रायल रन की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "180-183 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे ट्रायल रन पर नए वंदे भारत रेक पर एक नजर डालें। किनारे तक पानी से भरा एक गिलास स्थिर रहता है, भले ही ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ती है।"

180 किमी/घंटा की गति से भी पानी नहीं हिला
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन अपनी फुल रफ्तार में है। लेकिन ट्रेन के कोच के अंदर रखा पानी का गिलास बिल्कुल स्थिर है। यानी ट्रेन के 180 किमी / घंटा की गति से भी पानी नहीं हिल रहा है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन को पूरी तरह भारत में बनाया गया है। यह एक ऑटोमेटिक इंजन वाली ट्रेन है।

देश भर में 75 वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जाएगा
गौरतलब है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में नई वंदे भारत ट्रेन का निरीक्षण किया था, जिसको लेकर उन्होंने बताया था कि मुझे खुशी है कि वंदे भारत ट्रेन का निर्माण आईसीएफ ने कम समय में और अच्छी गुणवत्ता में किया है। यह एक विश्व स्तरीय ट्रेन है। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह एक नया अनुभव होगा। रेल मंत्री के अनुसार 15 अगस्त, 2023 से पहले देश भर में 75 वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications