Video: हाई स्पीड 'वंदे भारत' ट्रेन में परोसा जा रहा घटिया खाना! शिकायत के बाद मिला ये जवाब

एक बार फिर खराब खाने को लेकर भारतीय रेलवे की आलोचना हो रही है। इस बार वंदे भारत ट्रेन में एक यात्री ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें खराब खाना उसे परोसा गया था।

Vande Bharat train

Vande Bharat train: भारत में सबसे ज्यादा स्पीड से चलने वाली 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन इन दिनों जमकर चर्चाओं में है। देश के अलग-अलग राज्यों में इस ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में यात्री भी इस हाई स्पीड ट्रेन के सफर का जमकर आनंद उठाते नजर आ रहे हैं, लेकिन रेलवे हमेशा से अपने खाने को लेकर आलोचना का शिकार होता है, जिसके बाद अब 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन में घटिया खाने की शिकायत सामने आई है, जिसका वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है।

वंदे भारत ट्रेन में मिला घटिया खाना!

वंदे भारत ट्रेन में मिला घटिया खाना!

विशाखापट्नम से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने के एक महीने के भीतर एक यात्री ने ट्रेन में घटिया खाना परोसे जाने का एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया। वीडियो को वंदे भारत ट्रेन में शूट किया गया था, जो विजाग (विशाखापट्नम) से हैदराबाद की ओर जा रही थी, जिसमें एक यात्री ने ट्रेन के अंदर मिलने वाले नाश्ते (वड़ा) से तेल निचोड़ते हुए देखा जा सकता है।

नाश्ते का वीडियो वायरल

नाश्ते का वीडियो वायरल

इस वीडियो को एक पत्रकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को दिए जाने वाले भोजन में गुणवत्ता सही नहीं है, विजाग से हैदराबाद आने वाली ट्रेन में वडा से तेल निचोड़ा गया है, यात्री नाश्ता खाने से डर रहे हैं। उनका कहना है कि खाने की गुणवत्ता खराब है।" हालांकि, आईआरसीटीसी ने वीडियो के जवाब में कहा कि उन्होंने मामले में सुधारात्मक उपाय शुरू कर दिया है।

हाल ही में कूड़ा फैलाने की तस्वीर हुई थी वायरल

हाल ही में कूड़ा फैलाने की तस्वीर हुई थी वायरल

वीडियो पर अपना जवाब देते हुए आईआरसीटीसी ने कहा, "सर, संबंधित अधिकारी को ठोस कदम उठाने के लिए सूचित किया गया है।" एक तरफ जहां लोग नई लॉन्च की गई ट्रेनों में यात्रा करना पसंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इंटरनेट पर ट्रेन से जुड़ी सर्विस की घटनाएं भी लगातार सामने आने लगी हैं। हाल ही में हाल ही में वंदे भारत ट्रेन में कचरे की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसको लेकर लोगों ने ट्रेन के अंदर कूड़ा डालने की निंदा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+