दिवाली से पहले चलेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, यहां पढ़ें क्या है रूट और कितना होगा किराया?
Vande Bharat Sleeper Express: भारतीय रेलवे (Indian Railways) लगातार यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई पहल कर रहा है। इसी कड़ी में अब देश को पहली बार वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (Vande Bharat Sleeper Express) की सौगात मिलने जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन दिवाली 2025 से पहले शुरू कर दी जाएगी। यह ट्रेन पटना और दिल्ली के बीच चलेगी और प्रयागराज से होकर गुजरेगी।

खास बात यह है कि यह एक्सप्रेस ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर का समय घटाकर सिर्फ 11.5 घंटे कर देगी। वर्तमान में यह यात्रा 12 से 17 घंटे में पूरी होती है। आईए जानते हैं क्या है इसकी टाइमिंग, रूट और कुल किराया..
क्या है रूट और टाइमिंग
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का टाइमिंग तय किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन रात 8 बजे पटना से रवाना होकर सुबह 7:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पटना-दिल्ली रूट देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में से एक है, खासकर त्योहारों के समय जब हज़ारों यात्री बिहार और उत्तर प्रदेश से राजधानी दिल्ली की ओर आते-जाते हैं।
किराया और स्पीड
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का किराया मौजूदा राजधानी एक्सप्रेस से 10-15% ज्यादा हो सकता है। यह ट्रेन 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होगी। सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें यात्रियों को चेयर-कार की जगह आरामदायक स्लीपर बर्थ मिलेंगे, जिससे रातभर की यात्रा और भी सुखद हो जाएगी।
Vande Bharat sleeper features: आधुनिक तकनीक और सुविधाएं
वंदे भारत स्लीपर को आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों से लैस किया गया है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई फीचर्स होंगे, जैसे:
- CCTV कैमरे निगरानी के लिए
- एलईडी स्क्रीन इनफोटेनमेंट और जानकारी के लिए
- ऑटोमैटिक दरवाजे यात्रियों की सुरक्षित चढ़ाई और उतराई के लिए
- आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम
- ऑनबोर्ड अनाउंसमेंट सुविधा
- इस ट्रेन का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के सहयोग से किया गया है।
यात्रियों के लिए बड़ा फायदा
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रेन की शुरुआत से न केवल भीड़भाड़ में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों की राजधानी दिल्ली से कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी। त्योहारों के मौसम में जब टिकटों की भारी मांग होती है, तब यह ट्रेन यात्रियों के लिए किसी राहत से कम नहीं होगी।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications