Vande Bharat Train: कहां-कहां चलती है वंदे भारत एक्सप्रेस? जानिए सभी का रूट
Vande Bharat Train: देश में अब तक कुल 16 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। वंदे भारत सभी सुविधाओं से लैस हाई-स्पीड ट्रेन है।

देश में इस वक्त कुल 18 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही है। वंदे भारत देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। सोमवार (29 मई) को पीएम नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली सौगात दी है। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इससे पहले 25 मई (गुरुवार) को पीएम मोदी ने उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया था। वहीं 18 मई को ओडिशा के लिए वंदे भारत ट्रेन रवाना की थी। 25 अप्रैल को केरल के तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया था। वहीं 8 अप्रैल को सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत शुरू की गई थी। ऐसे में जानिए देश की सभी वंदे भारत ट्रेनों के रूट के बारे में।
पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी, 2019 में वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चली थी। वहीं अब 15वीं वंदे भारत ट्रेन को 18 मई को पीएम मोदी ने पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। जिसके बाद ओडिशा को पहली वंदे भारत और पश्चिम बंगाल को दूसरी ट्रेन की सौगात मिली है।
वंदे भारत देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है। यह 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन एसी है और सभी लेटेस्ट तकनीक से लैस है। जैसे ऑटोमैटिक गेट हैं, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टॉयलेट और पावर बैकअप।
किस रूट पर कब-कब चलती है वंदे भारत, जानिए शेड्यूल
- नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत
ट्रेन हफ्ते के पांच दिन चलती है। सोमवार और गुरुवार को नहीं चलती। गाड़ी संख्या 22435 दोपहर 3 बजे वाराणसी से चलकर रात 11 बजे दिल्ली पहुंचती है। वहीं गाड़ी संख्या 22436 सुबह 6 बजे दिल्ली से चलकर दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचती है। इसके स्टॉपेज कानपुर और प्रयागराज है। 8 घंटे में सफर पूरा करती है।
- नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा
यह सुपरफास्ट ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। सुबह 6 बजे निकली गाड़ी संख्या 22439 दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचा देती है। फिर से कटरा से गाड़ी संख्या 22440 दोपहर 3 बजे चलकर रात 11 बजे दिल्ली पहुंचाती है। ट्रेन बीच में अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन और जम्मू तवी पर रूकती है। 8 घंटे में सफर पूरा करती है।
- मुंबई-गांधीनगर
मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। मुंबई सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे गाड़ी संख्या 20901 चलकर दोपहर 12.25 पर गांधीनगर पहुंचती है। फिर वहां से दोपहर 2.05 पर गाड़ी संख्या 20902 चलकर शाम 8.15 पर मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। ट्रेन वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन और अहमदाबाद जंक्शन पर रूकती है। घंटे सवा 6 घंटे में सफर पूरा करती है।
- नई दिल्ली-अंब अंदौरा
दिल्ली से अंब अंदौरा वंद भारत ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। सुबह 7.30 बजे गाड़ी संख्या 22448 अंब अंदौरा से चलकर दोपहर 12.55 पर नई दिल्ली पहुंचती है। वहां से गाड़ी संख्या 22447 सुबह 5.50 से चलकर 11.05 पर अंब अंदौरा पहुंचती है। ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन, चंडीगढ़ जंक्शन, आनंदपुर साहिब और ऊना (हिमाचल) पर रूकती है। ट्रेन सवा 5 घंटे में सफर पूरा करती है।
- चेन्नई सेंट्रल-मैसूर जंक्शन
यह ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से मैसूर जंक्शन के लिए बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। गाड़ी संख्या 20607 सुबह 5.50 बजे चेन्नई से निकलकर 12.20 पर मैसूर पहुंचती है। वहां से गाड़ी संख्या 20608 दोपहर 1.05 निकलकर शाम 7.30 बजे चेन्नई पहुंचती है। ट्रेन काटपाडी जंक्शन और केएसआर बेंगलुरु भी रूकती है।
- बिलासपुर-नागपुर
बिलासपुर से नागपुर वंदे भारत ट्रेन शनिवार को छोड़कर हफ्ते में बाकी सभी दिन चलती है। बिलासपुर से गाड़ी संख्या 20825 रात में 1.15 पर चलकर सुबह 6.45 पर नागपुर स्टेशन पहुंचती है। फिर वहां से गाड़ी संख्या 20826 दोपहर 2.05 पर निकलकर शाम 7.35 पर बिलासपुर पहुंचती है।ट्रेन रायपुर जंक्शन, दुर्ग जंक्शन, राजनांदगांव और गोंदिया जंक्शन पर ठहरती है।
- हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी
ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। हावड़ा जंक्शन से गाड़ी संख्या 22301 सुबह 5.55 बजे निकलकर दोपहर 1.25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है। फिर वहां से गाड़ी संख्या 22302 दोपहर 3.05 बजे निकलकर 10.35 पर हावड़ा जंक्शन पहुंचती है। बीच में बोलपुर शांतिनिकेतन, मालदा टाउन और बारसोई जंक्शन में ट्रेन रूकती है।
- विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद
यह वंदे भारत एक्सप्रेस विशाखापत्तनम जंक्शन से सिकंदराबाद जंक्शन के बीच रविवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। सिकंदराबाद जंक्शन से ट्रेन दोपहर 3 बजे निकलकर रात 11.30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचती है। फिर विशाखापट्टनम से सुबह 5:45 पर निकलकर दोपहर 2:15 पर सिकंदराबाद पहुंचती है। यह ट्रेन राजमुंदरी, विजयवाड़ा जंक्शन, खम्मम और वारंगल में रूकती है।
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (मुंबई)-सोलापुर
मुंबई से सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलती है। मुंबई से शाम 4:05 बजे चलकर ट्रेन रात 10:40 बजे सोलापुर पहुंचती है। ट्रेन बीच में दादर, कल्याण, पुणे और कुर्दुवाड़ी में रूकती है। पूरा सफर छह घंटे और 35 मिनट में पूरा करती है।
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (मुंबई)-शिर्डी
यह ट्रेन मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से साईंनगर शिर्डी तक जाती है। मुंबई से सुबह 6.20 बजे निकलकर यह ट्रेन 11.40 बजे शिर्डी पहुंचती है। ट्रेन बीच में दादर, ठाणे और नासिक रोड पर ठहरती है। वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलती है।
- भोपाल-नई दिल्ली
01 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। ट्रेन रानी कमलापति जंक्शन (भोपाल) से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक चलती है। शनिवार को छोड़कर ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलती है। भोपाल से सुबह 5 बजे रवाना होकर ट्रेन दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचती है। फिर नई दिल्ली से दोपहर 2:45 बजे रवाना होकर रात 10 बजकर 35 मिनट पर भोपाल पहुंचती है।
- सिकंदराबाद-तिरुपति
पीएम मोदी ने 08 अप्रैल यानी आज इस ट्रेन की सौगात दी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। हैदराबाद के सिकंदराबाद स्टेशन से सुबह 6 बजे चलकर ट्रेन तिरुपति दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी। फिर वहां से 15.15 बजे चलकर सिकंदराबाद 23.45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नलगोंडा, गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर स्टेशनों पर रुकेगी। पूरा आठ घंटे 30 मिनट में तय होगा।
- चेन्नई-कोयम्बटूर
तेलंगाना के बाद पीएम मोदी ने नई वंदे भारत ट्रेन को चेन्नई जंक्शन से रवाना किया। यह सिर्फ बुधवार को छोड़कर हफ्ते के हर दिन चलेगी। ट्रेन कोयंबटूर रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे चलेगी और चेन्नई सेंट्रल दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। ऐसे ही वापसी में चेन्नई सेंट्रल से दोपहर 2.20 बजे चलकर रात 8.30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी। 6 घंटे में 495.28 किमी की दूरी तय करेगी। इसके तिरुपुर, इरोड और सलेम में स्टॉपेज होंगे।
Recommended Video
- अजमेर-दिल्ली कैंट
अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन हैं। यह ट्रेन अजमेर से रवाना होकर दिल्ली कैंट तक जाएगी। बुधवार को छोड़कर ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी। गाड़ी संख्या 20977 अजमेर से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी। बीच में जयपुर, अलवर और गुरुग्राम में रूकेगी। वहीं दिल्ली से यह ट्रेन शाम को 6.10 बजे चलेगी और रात को 12.15 अजमेर पहुंचेगी।
- तिरुवनंतपुरम से कासरगोड
केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है। ये वंदे भारत एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक चलेगी। बुधवार को छोड़कर ये तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत ट्रेन हर दिन चलेगी। वंदे भारत ट्रेन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सुबह 5.20 बजे चलेगी और दोपहर 1.25 बजे कासरगोड पहुंचेगी।
- पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
18 मई को पीएम मोदी ने पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी। ट्रेन हावड़ा से सुबह 6.10 बजे निकलेगी और दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 1.50 बजे पुरी से चलेगी और रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन के स्टॉपेज खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा स्टेशन होगा।
- देहरादून-दिल्ली वंदे भारत
यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी। और बुधवार को यह यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं होगी। देहरादून से सुबह 7 बजे चलकर यह 11.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसके बाद यहां से शाम 5.50 बजे से चलकर रात 10.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। 4 घंटे 45 मिनट में ट्रेन अपना पूरा सफर तय करेगी। ट्रेन के हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ स्टॉपेज हैं।
- गुवाहाटी- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत
यह ट्रेन गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी, जो सफर 5.30 घंटे में पूरा करेगी। वंदे भारत मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी। गुवाहाटी से शाम 4.30 बजे से चलकर रात 10 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 6:10 मिनट पर न्यू जलपाईगुड़ी से चलकर सुबह 11.40 पर गुवाहाटी पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव कामाख्या, न्यू बोंगईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार और न्यू कूचविहार स्टेशनों होगा।












Click it and Unblock the Notifications