Vande Bharat Express Pics: 28वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का दमदार लुक, यात्रा करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे आप
यात्री सुविधाओं और यात्रा का समय घटाने के लिए भारतीय रेल का तेजी से विकास किया जा रहा है। सेमी हाईस्पीड ट्रेन का संचालन बढ़ाने के साथ रेलवे स्टेशन को भी अपग्रेड किया जा रहा है।
Vande Bharat Express Pics: रेल मंत्रालय की ओर शेयर की नई वंदे भारत एक्सप्रेस की तस्वीरें वाकई बेहद खूबसूरत हैं। रेलवे तस्वीरों के साथ लिखा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अब नया लुक दिया गया है। 28वीं वंदे भारत की तस्वीरों को लेकर मंत्रालय ने कहा कि इस ट्रेन को अलग लुक में तैयार किया गया है।
इस हफ्ते शुक्रवार (7 जुलाई) को गोरखपुर और लखनऊ के बीच चलने वाले वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाई। अगले दिन शनिवार (8 जुलाई) को रेल मंत्रालय ने 28वीं वंदे भारत की तस्वीरें शेयर कीं। जिसका लुक बेहद दमदार है। यात्रियों की सुविधाओं से लैस से सेमी हाईस्पीड ट्रेन देखने में भी काफी आकर्षक है।

केंद्र सरकार ने रेलवे के विकास के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। यात्रियों की सुविधाओं के साथ नई ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। शनिवार (8 जुलाई) को प्रधानमंत्री ने बीकानेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत वाले इस पुनर्विकास कार्य में, रेलवे स्टेशन की मौजूदा संरचना की विरासत स्थिति के संरक्षण को सुनिश्चित करते हुए फर्श और छत के साथ-साथ सभी प्लेटफार्मों का नवीनीकरण शामिल होगा। प्रधानमंत्री ने 43 किमी लंबे चूरू-रतनगढ़ रेल-खंड के दोहरीकरण की भी आधारशिला रखी। इस रेल लाइन के दोहरीकरण से रेल परिवहन-संपर्क बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications