वंदे भारत ट्रेन में परोसी गई Laughter डिश! कोई बोला- पानीपुरी पानी में उबले हुए चने, तस्वीर देख अब आप पहचानें
Vande Bharat Express: देश भर लोकप्रिय हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस इन दिनों अपने पैसेंजर्स को परोसे गए भोजन को लेकर हंसी की पात्र बन गई है। जब एक पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में परोसे गए भोजन के अपने अनुभव को साझा किया। साथ ही भारत के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग किया।
पैसेंजर कपिल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर)पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखाकि वंदे भारत ट्रेन में बिना तेल और मिर्च मसाले वाला स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराने के लिए अश्विनी वैष्णव जी को धन्यवाद। साथ में उन्होंने छोले की सब्जी की तस्वीर भी शेयर की। लोगों ने बताया भयानक...

इस पोस्ट को 19 फरवरी को शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 2.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्ट पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी हैं। कई लोग तो इस डिश को देखकर दंग रह गए और यहां तक पूछ लिया कि 'ये क्या है?'
एक यूजर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि यह भयानक लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने सवालिया अंदाज में लिखा कि यह क्या है? पानीपुरी पानी में उबले हुए चने। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि पहले मुझे लगा कि यह रसगुल्ला है, फिर जब मैंने ज़ूम इन किया तो देखा कि यह छोला है। चौथे यूजर ने कहा कि यह भी क्या बकवास है?"












Click it and Unblock the Notifications