दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें कितना है किराया
Recommended Video
नई दिल्लीः वंदे भारत एक्सप्रेस को आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन दिल्ली से जम्मू और जम्मू से दिल्ली जाने वालों के लिए खास तोहफा है। इस ट्रेन में कई खासियत हैं, जो दूसरे ट्रेनों से अलग बनाता है। इस ट्रेन में यात्रियों को कई सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। इस ट्रेन के जरिए आप दिल्ली से कटरा यानी कि जम्मू-कश्मीर केवल आठ घंटे में पूरा कर सकते हैं।

इस रास्ते से ट्रेन जाएगी कटरा
वंदे भारत अंबाला, लुधियाना, जम्मू-तवी होते हुए शाम 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस की कटरा से वापसी दोपहर तीन बजे होगी, जो नई दिल्ली देर रात 11 बजे पहुंचेगी। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सक्षम यह ट्रेन अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है। रेलवे के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कटरा के लिए रवाना होगी।

दोपहर दो बजे ट्रेन पहुंचेगी कटरा
सुबह 08.10 बजे यह ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां पर दो मिनट रुकने के बाद लुधियाना (पंजाब) के लिए रवाना होगी। यह लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सुबह 09.19 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 09.21 बजे अपने सफर के लिए रवाना हो जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर पहुंचेगी और यहां भी दो मिनट पर रुकने के बाद 12.40 बजे रवाना जाएगी। दोपहर दो बजे यह ट्रेन कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

एक कोच में 78 सीटिंग चेयर
पहली ट्रेन 18 या वंदे भारत एक्सप्रेस की तुलना में नई ट्रेन में बड़ी पेंट्री है। इसमें मवेशियों से ना टकराने और पटरी पर से ना उतरने के लिए सामने की ओर खास खिड़कियों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही पथराव से भी बचने के लिए विशेष प्रावधान वाली खिड़कियां भी हैं। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस ट्रेन में 16 डिब्बे हैं, जिसमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटीव क्लास के हैं। हर चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां उपलब्ध हैं।

एक साथ 1100 यात्री कर सकेंगे सफर
ट्रेन में एक साथ 1100 यात्री सवार हो सकते हैं, जिसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है और पांच अक्टूबर से यह हर रोज दिल्ली से कटरा और कटरा से दिल्ली के लिए चलेगी। नई दिल्ली से कटरा जाते हुए इस ट्रेन का नंबर 22439 और कटरा से नई दिल्ली आते हुए 22440 होगा।

इतना होगा किराया
वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे में वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को दिल्ली से कटरा लेकर पहुंच जाएगी। दूसरी ट्रनों में नई दिल्ली से कटरा तक का सफर 12 घंटे में पूरा होता है। वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली से कटरा के लिए चेयरकार क्लास में 1630 रुपये जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 3015 रुपये होगा।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications